September 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

साइबर ठगी के नए तरीकों को पर्दे पर दिखाएगी रायगढ़ पुलिस, तैयार हो रही शॉर्ट फिल्म, म्यूल अकाउंट और एपीके के जरिए होने वाली साइबर ठगी से बचाव का संदेश देगी फिल्म, रायगढ़ पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी भी निभा रहे किरदार

रायगढ़. छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए एक अभिनव पहल की जा रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म तैयार की जा रही है।
यह शॉर्ट फिल्म रायगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना है। फिल्म में साइबर अपराधियों द्वारा म्यूल अकाउंट, डिजिटल अरेस्ट, एपीके सहित अन्य माध्यमों से लोगों को ठगी का शिकार बनाने और उनकी मेहनत की कमाई हड़पने के तरीकों को कहानी के माध्यम से दर्शाया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग रायगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर की जा रही है। इस जागरूकता फिल्म की स्क्रनिंग रायगढ़ पुलिस के शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा कार्यक्रम दौरान समारोह स्थल पर किया जावेगा।
फिल्म के मुख्य किरदार में शशि मोहन सिंह, अनिल सोनी, मयंक मिश्रा, उत्तम प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सानिया गुप्ता, लीना ठाकुर, दिपेश महंत, हर्ष बैरागी तथा रायगढ़ पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी नजर आयेंगे। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अपने किरदार के बारे में बताया कि वे इस फिल्म में साइबर फ्रॉड करने वाले ठग की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म की स्टोरी और डायरेक्शन ऋभू समर्थ सिंह ने किया है, उनके टीम में तोरण राजपूत (डायरेक्टर आफ फोटोग्राफी), मनमोहन बैरागी (ऑपरेटिंग कैमरामेन), एक्युप्मेंट अष्टविनायक भ्क् ॅवतसक रायपुर, देवानंद यादव (मैकमेन), मिथलेश और योगेश (लाइटमेन) ने अपना विशेष योगदान है। फिल्म का उद्देश्य साइबर ठगी के तरीकों को सरल एवं प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाकर उन्हें सतर्क करना है।
रायगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित ष्लघु फिल्म प्रतियोगिताष् की जानकारी
साइबर जागृति अभियानष् के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा जागरूकता गतिविधियों के साथ-साथ लघु फिल्म प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की थीम “संकल्प रू साइबर मुक्त छत्तीसगढ़” रखी गई है।
प्रतियोगिता में 2 कैटगरी पर साइबर अपराधों से संबंधित विषयों पर प्रतिभागी अधिकतम 3 मिनट का वीडियो अथवा 6 मिनट तक की लघु फिल्म तैयार कर सकते हैं। तैयार फिल्म अथवा वीडियो को ळववहसम क्तपअम या किसी अन्य विश्वसनीय फाइल होस्टिंग प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर उसका लिंक साझा करना होगा। प्रतियोगिता के दोनों कैटगरी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय के लिए कुल 3 लाख 75 हजार तक के इनाम रखा गया है। कार्यक्रम में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8817420420 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रतिभागियों के लिए फिल्म वीडियो जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर निर्धारित की गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?