September 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गणेश विसर्जन की आड़ में हुल्लड़बाजी, महिलाओं से अभद्रता का आरोप; मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में की लिखित शिकायत।

 

रायगढ़। शहर में आस्था और उत्साह का प्रतीक माने जाने वाले गणेश विसर्जन पर्व को कथित तौर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हुल्लड़बाजी और अभद्रता का अखाड़ा बना दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। यह मामला अब थाने पहुंच गया है।
बाजीनपाली के समस्त बस्तीवासियों द्वारा थाना प्रभारी, जुटमिल रायगढ़ को दी गई लिखित शिकायत और एक वायरल वीडियो के आधार पर यह आरोप बेहद गंभीर और निंदनीय है।

मोहल्लेवासियों द्वारा दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, कथित घटना 21 सितंबर 2026 की रात लगभग 10 बजे की है। कथनानुसार जब बस्ती के लोग गणेश विसर्जन की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान शिव मंदिर के पास स्थित गणेश पंडाल में श्रृंगार कर रही महिलाओं के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की गई।
शिकायत में आरोप है कि *उमेश आदित्य, सोनू, छोटू खीरसार साहू एवं संदिप आदी अन्य युवकों ने कथित तौर पर पंडाल में घुसकर महिलाओं को पंडाल से बाहर निकलने की धमकी दी और गंदी-गंदी गालियां दीं।
इतना ही नहीं, कथनानुसार आरोपियों ने यह कहकर धमकाया भी कि – तुम्हारी बस्ती का विसर्जन 22 तारीख को है, विसर्जन लेकर तो जाओ, हम भी देखते हैं कैसे विसर्जन करते हो, देख लेंगे।

वीडियो में क्या दिख रहा है – कथित
मोहल्लेवासियों द्वारा उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो में विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे वाहन पर एक युवक अर्धनग्न अवस्था में खड़ा होकर कथित रूप से अभद्र हरकतें करता और भीड़ पर रंग जैसा पदार्थ फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। चारों तरफ तेज आवाज, धुआं और हुजूम के बीच यह दृश्य धार्मिक जुलूस कम, हुल्लड़बाजी ज्यादा प्रतीत हो रहा है।

आस्था पर चोट, महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
कथनानुसार यह सबसे शर्मनाक पहलू है कि जहां महिलाएं पंडाल में पूजा-श्रृंगार कर रही थीं, वहां इस तरह की गाली-गलौज और धमकी दी गई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस तरह की हरकतों से पूरे मोहल्ले में दहशत है और महिलाओं व बच्चों में भय का माहौल है। गणेश विसर्जन जैसे पवित्र आयोजन को इस तरह के कृत्यों से कलंकित किया जाना अत्यंत आपत्तिजनक है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग
समस्त बस्तीवासियों ने अपनी लिखित शिकायत में पुलिस से निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की मांग की है ताकि 22 सितंबर को होने वाले उनके बस्ती के विसर्जन में किसी प्रकार की बाधा न आए और इस तरह की अराजकता पर लगाम लग सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?