March 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बिजली बिल संकट और डी.एड अभ्यर्थियों की अनदेखी पर कांग्रेस का प्रहार, बजट को बताया ‘जनविरोधी’ क्रेटा कार में युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाने की घटना, होली की चौक चौबंद व्यवस्था में चंद घंटे में पकड़ी गई क्रेटा कार, युवती-युवक के बीच पारिवारिक विवाद का मामला आया सामने अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत, जिंदा जलकर एक चालक की मौत, कुरकुट नाला के पास हुआ हादसा ऑपरेशन मुस्कान में छाल पुलिस को बड़ी सफलता, दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने एमपी ले गया था आरोपी

करंट से जंगली हाथी की मौत मामले में 6 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी भेजे जा चुके जेल, केराखोल जंगल की घटना

रायगढ़ । रायगढ़ वनमंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र तमनार के ग्राम केराखोल की राजस्व भूमि में गत दिनों एक हाथी की विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से हुई मौत के मामले में वन विभाग ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकार अब तक इस प्रकरण में कुल 16 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना 19-20 अक्टूबर की दरम्यानी रात की है, जब एक हाथी की मृत्यु बिजली के करंट से हो गई थी। विभाग द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वन अपराध प्रकरण क्रमांक पी.ओर.आर./4781/17, 20 अक्टूबर के तहत वन्यप्राणी अधिनियम 1972 की धारा 9, 51 एवं संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान प्रारंभिक रूप से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसी कड़ी में 12 नवम्बर को वन विभाग की विशेष टीम ने अन्य छह आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम केराखोल के निवासी रामचरण पिता भंवर सिंह राठिया, जयलाल पिता सिदार राठिया, श्रवण कुमार पिता भगेश्वर राठिया, गोविंद पिता हंसराम राठिया, करमसिंह पिता भगतराम राठिया और मकुंद पिता चैतराम राठिया शामिल हैं।
वनमंडलाधिकारी रायगढ़ ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा में लापरवाही या अवैध विद्युत प्रवाह जैसी गतिविधियां गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ऐसी घटनाओं पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वन विभाग ने साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि वे वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि या संदेहास्पद परिस्थिति की सूचना तत्काल विभाग को दें, जिससे वन्यजीवों की सुरक्षा और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखा जा सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?