April 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

“ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फोन पे के जरिए चल रहा था सट्टा नेटवर्क— कई राज्यों तक फैला कनेक्शन “ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार “मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई” , कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा, डंडा, रॉड और बेसबॉल बैट से किया हमला लगातार बिजली कटौती के विरोध में एनएसयूआई रायगढ़ का सांकेतिक प्रदर्शन, बिजली विभाग को भेंट किया हाथ का पंखा रायगढ़ पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर, कुख्यात सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ ने SSP के समक्ष किया सरेंडर— आपराधिक रिकॉर्ड रहा सक्रिय, मोहम्मद शाहनवाज मलिक भी दबाव में आया अप्रैल में ही ‘अग्निपरीक्षा’… रायगढ़ में सूरज का कहर, 40 पार तापमान ने थाम दी शहर की रफ्तार, दोपहर में सड़के हो रही सुनी

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के नेतृत्व में शहर में सुरक्षा मार्च, कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग, आमजन को सुरक्षा का भरोसा

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने रायगढ़ पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के नेतृत्व में कल शाम शहर में बाइक पेट्रोलिंग निकाली गई, जिसमें थाना कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल, पुलिस लाइन एवं शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। बाइक पेट्रोलिंग का उद्देश्य शहरवासियों को शांतिपूर्ण रूप से होली मनाने का संदेश देना, आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों और गुंडे-बदमाशों को सख्त चेतावनी देना है कि होली जैसे उल्लासपूर्ण पर्व में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर जिला मुख्यालय सहित तहसील स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और समाज प्रमुखों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की गई है। इसके साथ ही जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना कोतवाली से शुरू हुई बाइक पेट्रोलिंग शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से होते हुए थाना कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्र में निकाली गई, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम हुआ और पुलिस की सतत उपस्थिति का संदेश दिया गया।
रायगढ़ पुलिस द्वारा होली पर्व को लेकर लगातार पेट्रोलिंग, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है तथा त्योहार तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध शराब, नशे के कारोबार या कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479193299, डायल 112 या संबंधित थाना प्रभारी को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

“ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फोन पे के जरिए चल रहा था सट्टा नेटवर्क— कई राज्यों तक फैला कनेक्शन

रायगढ़ पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर, कुख्यात सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ ने SSP के समक्ष किया सरेंडर— आपराधिक रिकॉर्ड रहा सक्रिय, मोहम्मद शाहनवाज मलिक भी दबाव में आया

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?