March 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई, खरसिया पुलिस ने सट्टा खाईवाल मुकेश अग्रवाल को किया गिरफ्तार, भारत-वेस्टइंडीज मैच पर मोबाइल एप के जरिए लिया जा रहा था सट्टा, भूपदेवपुर पुलिस की तत्परता, जबलपुर में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद, कुल 3.81 लाख रुपये की संपत्ति जब्त होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत आरोपियों से 158 लीटर से अधिक महुआ शराब और देशी-विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल भी जप्त “वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित” “क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?” जिला कांग्रेस ग्रामीण ने नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूती और नयी दिशा देने का संकल्प लिया लग्जरी कार में नशीला टैबलेट बेचते गिरफ्तार हुआ तहसील का चपरासी, 608 नग नशीला टैबलेट जब्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई

छाल थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था व जनभागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, समाजहित में कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के निर्देशन में आज थाना छाल परिसर में स्थानीय नागरिकों व ग्राम कोटवारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और मजबूत करना, समाज में अच्छे कार्यों के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना तथा लोगों को विभिन्न प्रकार के अपराधों से सतर्क करना रहा।
थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी के बिना अपराधों पर रोक लगाना संभव नहीं है। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कहीं। इसी क्रम में समाजहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

सीसीटीवी लगाकर सुरक्षा में सहयोग देने वाले नागरिकों का सम्मान
1. राजा अग्रवाल – हाटी चौक
2. सजन अग्रवाल – छाल घरघोड़ा चौक
3. नवल राठिया – चंद्रशेखरपुर एडु चौक
इन तीनों नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की अपील पर अपने-अपने चौक में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने में सराहनीय सहयोग दिया है।

महिला समूह बनाकर नशामुक्ति अभियान चलाने वाली महिलाओं को सम्मान
• लीलावती सिंह, ग्राम छाल
• सुनीता महंत, ग्राम छाल

दोनों महिलाओं द्वारा गांव में महिला समूह गठित कर शराब मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस को तत्काल सूचना देकर सहयोग करने वाले कोटवार सम्मानित
1. शिव सारथी – कोटवार, चूहकीमार
2. अविनाश – कोटवार, तरेकेला

इन दोनों कोटवारों ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं, विवादों एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय पर थाना छाल को देकर पुलिस कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बैठक के अंत में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने सभी उपस्थितों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच मजबूत समन्वय ही सुरक्षित समाज की नींव है, और ऐसे कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। बैठक में उप निरीक्षक मदन पटेल एवं थाना स्टाफ भी मौजूद रहे ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत आरोपियों से 158 लीटर से अधिक महुआ शराब और देशी-विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल भी जप्त

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के नेतृत्व में शहर में सुरक्षा मार्च, कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग, आमजन को सुरक्षा का भरोसा

उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त, ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?