March 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ः होली में ड्रोन से हुड़दंगियों पर नजर, 400 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात, 16 चेकिंग पॉइंट, हर घटनाओं पर नजर पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप, परसकोल हत्याकांड की जांच के दौरान युवक एक साइड पैरालाइज, रायपुर रेफर खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार , आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली धान बोनस के बाद अपेक्स बैंक में किसानों की भारी भीड़, बिजली व्यवस्था और सर्वर समस्या पर बैंक की लापरवाही से बढ़ी परेशानी तालाबपार हमालपारा में हुई सोने की बाली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, करने वाला एवं चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार , दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली, चौक-चौराहों पर पुलिस रहेगी मुस्तैद

पिकअप वाहन से अवैध तरीके से लाया जा रहा धान पकड़ाया, वाहन चालक मौके से फरार

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए अवैध तरीके से लाया जा रहा धान से भरा पिकअप वाहन को प्रशासनिक टीम की मुस्तैदी में पकड़ा गया। गुरुवार की देर शाम संयुक्त टीम ने तहसीलदार शेष नारायण जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध धान से भरा पिकअप वाहन घुसरिया गांव के पास जप्त किया। वाहन चालक घेराबंदी देखते ही मौके से फरार हो गया।वाहन को मरवाही पुलिस के सपुर्द कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी शुरू होने के साथ अवैध धान की तस्करी भी बड़े पैमाने में चलती है और सीमावर्ती मध्यप्रदेश से भारी मात्रा में अवैध धान छत्तीसगढ़ लाया जाता है।।कल देररात भी सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन से मध्यप्रदेश का धान छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है पिकअप वाहन मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के खालबहरा क्षेत्र से जंगल पार कर छत्तीसगढ़ के निमधा पहुचेगा प्रशासन को इसकी गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद संयुक्त टीम अलर्ट हुई और जैसे ही धान से भरा पिकअप वाहन छत्तीसगढ़ की सीमा में पहुचा तो टीम ने पीछा शुरू किया और वाहन को रोकने की कोशिश की वाहन चालक बार-बार दिशा बदलकर टीम को चकमा देने की कोशिश करता रहा, लेकिन लगभग 15 से 20 किलोमीटर तक लगातार पीछा करने के बाद टीम ने घुसरिया गांव के पास वाहन को रोकने में सफलता मिली।
पर वाहन रुकते ही चालक अंधेरा का फायदा उठाकर धान से भरा पिकअप को सड़क में ही छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। टीम ने वाहन की जांच की तो उसमें बड़ी मात्रा में अवैध धान भरा हुआ मिला, जिसकी कोई दस्तावेजी पुष्टि उपलब्ध नहीं थी।
शेष नारायण जायसवाल के नेतृत्व में की गई इस संयुक्त कार्रवाई में प्रशासनिक अमला भी सक्रिय रूप से शामिल रहा। मौके पर पंचनामा तैयार कर पिकअप वाहन और उसमें भरा धान जप्त किया गया तथा आगे की कार्रवाई के लिए वाहन को मरवाही पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
प्रशासन ने साफ किया है कि मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध धान की आवक रोकने के लिए सीमा क्षेत्रों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। लगातार गश्त, चेकिंग और संयुक्त टीमों की कार्रवाई से तस्करी पर सख्ती जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?