June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली, चौक-चौराहों पर पुलिस रहेगी मुस्तैद

रायगढ़. इस साल होली की तारीख को लेकर लोगों में बड़ा भ्रम फैल गया है। कोई 3 मार्च तो कोई 4 मार्च को होलिका दहन बता रहा हैं। दरअसल, ये सारी कन्फ्यूजन होली के समय लग रहे चंद्र ग्रहण और भद्रा काल के कारण हो रही है। इस वर्ष होली पर्व पर चंद्रग्रहण और भदराकाल का साया होनें के कारण रायगढ़ में सोमवार की देर रात डेढ बजे शुभ मुहर्त में होलिका दहन हुआ। वहीं मंगलवार की सुबह से चंद्रग्रहण के कारण इस दिन होली न खेलकर 4 मार्च को होली खेली जाएगी।
होली के दौरान लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखने वाला है इसलिए लोग इसे लेकर और भी ज्यादा गंभीर हो गये हैं। ऐसे में महामाया पंचांग के अनुदार इस साल 2 और 3 मार्च की दरमियानी रात होलिका दहन करना ज्यादा सही रहेगा। ज्योतिष शास्त्र और निर्णय सिंधु ग्रंथ के आधार पर 2 मार्च को फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी है तथा इस तिथि पर भद्रा भी पड़ रही है। भद्रा का समापन रात के समय होगा इसलिए भद्रा समाप्त होने के बाद या भद्रा पुंछ काल में होलिका दहन किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि 2 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजकर 50 मिनट से 2 बजकर 2 मिनट के बीच होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद अगले दिन यानी 4 मार्च को धुलंडी यानी रंग वाली होली खेली जाएगी।
इस वर्ष भी हमेशा की तरह होली पर्व के लिये शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गो पर रंग गुलाल की दुकानें सज चुकी है वहीं नटवर स्कूल मैदान में होली सामान के लिये बड़ा मार्केट लगाया गया है। होली के समय होनें वाले हुडदंग के मद्देनजर कल रायगढ़ पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकालकर शांति व सौहार्द से होली मनाने की अपील की। रायगढ़ में प्रमुख रूप से पिछले कई दशकों से शहर के बुजी भवन चौक, गौरीशंकर मंदिर चौक और शहीद चौक में होलिका दहन का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाता है।
इसी तरह शहर के अन्य चौक-चौराहों में भी छोटी बड़ी होलिका दहन का कार्यक्रम रखा गया है। जहां सोमवार देर रात तक बाजे-गाजे के साथ लोग पूजा अर्चना करते और फाग गीत गाते नजर आये। वहीं देर रात 1 बजे के आसपास शहर के अलग-अलग स्थानों में होलिका दहन किया गया वहीं कल बुधवार को होली खेली जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?