March 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ः होली में ड्रोन से हुड़दंगियों पर नजर, 400 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात, 16 चेकिंग पॉइंट, हर घटनाओं पर नजर पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप, परसकोल हत्याकांड की जांच के दौरान युवक एक साइड पैरालाइज, रायपुर रेफर खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार , आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली धान बोनस के बाद अपेक्स बैंक में किसानों की भारी भीड़, बिजली व्यवस्था और सर्वर समस्या पर बैंक की लापरवाही से बढ़ी परेशानी तालाबपार हमालपारा में हुई सोने की बाली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, करने वाला एवं चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार , दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली, चौक-चौराहों पर पुलिस रहेगी मुस्तैद

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की 354वीं जनसुनवाई, कोरबा में 11वां शिविर, 35 मामलों पर हुई सुनवाई

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की 354वीं जनसुनवाई का आयोजन कोरबा जिले में किया गया, जहां यह 11वां जिला-स्तरीय शिविर था। जनसुनवाई में कुल 35 मामले प्रस्तुत हुए, जिनमें 13–14 मामलों की तत्काल सुनवाई की गई। शेष मामलों की सुनवाई दोनों पक्षों की उपस्थिति के बाद आगे की कार्यवाही के लिए तय की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान शराबबंदी के मुद्दे पर महिला आयोग ने कहा कि शराब से सबसे अधिक पीड़ा महिलाओं को सहनी पड़ती है, और इसे बंद करने की मांग वर्षों से उठ रही है। इस संबंध में निर्णय लेने का अधिकार पूर्णतः राज्य सरकार का है।

महिला आयोग ने बताया कि महिलाओं की तरह कुछ पुरुष भी घरेलू प्रताड़ना झेलते हैं। ऐसे मामलों में पुरुष सीधे शिकायत दर्ज नहीं करा सकते, लेकिन उनके परिवार की कोई महिला सदस्य आयोग में आवेदन प्रस्तुत कर सकती है। आयोग ऐसे मामलों की भी सुनवाई करता है और समाधान निकालता है।
महिला आयोग को आवारा कुत्तों को भोजन कराने को लेकर भी शिकायत प्राप्त हुई थी। आयोग ने दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए कहा कि भोजन देने के समय और स्थान का ध्यान रखना आवश्यक है, क्योंकि इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है।
आयोग ने बताया कि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने भी सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से रिपोर्ट तलब की है, इसलिए आम नागरिकों को भी नियमों का सम्मान करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?