March 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ः होली में ड्रोन से हुड़दंगियों पर नजर, 400 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात, 16 चेकिंग पॉइंट, हर घटनाओं पर नजर पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप, परसकोल हत्याकांड की जांच के दौरान युवक एक साइड पैरालाइज, रायपुर रेफर खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार , आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली धान बोनस के बाद अपेक्स बैंक में किसानों की भारी भीड़, बिजली व्यवस्था और सर्वर समस्या पर बैंक की लापरवाही से बढ़ी परेशानी तालाबपार हमालपारा में हुई सोने की बाली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, करने वाला एवं चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार , दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली, चौक-चौराहों पर पुलिस रहेगी मुस्तैद

लैलूंगा के ग्राम खम्हार में पुलिस जन चौपाल : थाना प्रभारी ने नशामुक्ति, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर दिया सशक्त संदेश

रायगढ़। थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा क्षेत्र के गांवों में लगातार पुलिस जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम खम्हार में पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।
जन चौपाल में थाना प्रभारी ने नशामुक्ति को प्रमुख विषय के रूप में रखते हुए बताया कि शराब न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवारों के विघटन, घरेलू हिंसा, आर्थिक तंगी और सामाजिक पतन का बड़ा कारण बनती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि शराब से दूरी बनाकर समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाने में सहयोग करें। इस दौरान महिलाओं को संगठित होकर महिला समूह गठित करने तथा गांव स्तर पर अवैध शराब के विरुद्ध सामूहिक रूप से पहल करने के लिए प्रेरित किया गया।
चौपाल में साइबर अपराधों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड और ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान से कैसे बचा जा सकता है। इसके साथ ही महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा करते हुए कानून की जानकारी दी गई और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को कानून का पालन करने, आपसी विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने तथा पुलिस के साथ सहयोग कर सुरक्षित समाज निर्माण में भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?