March 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ः होली में ड्रोन से हुड़दंगियों पर नजर, 400 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात, 16 चेकिंग पॉइंट, हर घटनाओं पर नजर पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप, परसकोल हत्याकांड की जांच के दौरान युवक एक साइड पैरालाइज, रायपुर रेफर खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार , आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली धान बोनस के बाद अपेक्स बैंक में किसानों की भारी भीड़, बिजली व्यवस्था और सर्वर समस्या पर बैंक की लापरवाही से बढ़ी परेशानी तालाबपार हमालपारा में हुई सोने की बाली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, करने वाला एवं चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार , दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली, चौक-चौराहों पर पुलिस रहेगी मुस्तैद

कांग्रेस का घेराव नहीं,हताशा और बौखलाहट का प्रदर्शन – विकास केड़िया

रायगढ़:- नेशनल हेराल्ड प्रकरण में न्यायालय के स्पष्ट निर्णय के बाद कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालय रायगढ़ के घेराव की घोषणा यह साबित करती है कि कांग्रेस आज भी संविधान,न्यायपालिका और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना नहीं सीख पाई है।यह बात भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ के जिला महामंत्री श्री विकास केड़िया ने जारी प्रेस बयान में कही।

श्री केड़िया ने कहा कि जब मामला न्यायालय में है और फैसला आ चुका है,तब सड़क पर उतरकर दबाव बनाने की राजनीति न्याय की लड़ाई नहीं, बल्कि अराजकता और राजनीतिक हताशा का प्रतीक है।कांग्रेस सत्यमेव जयते का नारा देकर आज सत्य की आड़ में असत्य,भ्रम और अव्यवस्था फैलाने का प्रयास कर रही है।
भाजपा कार्यालय का घेराव न तो लोकतांत्रिक है और न ही नैतिक, यह केवल अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने और जनता को गुमराह करने की नाकाम कोशिश है।

श्री केड़िया ने कांग्रेस को याद दिलाया कि आपातकाल लगाने वाली पार्टी,न्यायपालिका पर हमला करने वाली पार्टी,आज लोकतंत्र और संविधान की दुहाई दे रही है,जिसे जनता भली-भांति समझ चुकी है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा न धमकियों से डरती है,न घेराव की राजनीति से झुकती है।भाजपा के कार्यकर्ता कानून और संविधान में विश्वास रखते हैं,लेकिन अराजकता और दबाव की राजनीति का जवाब मजबूती और लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।यदि कांग्रेस को न्याय चाहिए तो अदालत का रास्ता खुला है।सड़क पर हंगामा कर न फैसले बदले जा सकते हैं और न ही सत्य को दबाया जा सकता है। अंत में श्री केड़िया ने कहा सत्य को परेशान किया जा सकता है, पर पराजित नहीं।भाजपा डटी है और डटी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?