March 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ः होली में ड्रोन से हुड़दंगियों पर नजर, 400 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात, 16 चेकिंग पॉइंट, हर घटनाओं पर नजर पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप, परसकोल हत्याकांड की जांच के दौरान युवक एक साइड पैरालाइज, रायपुर रेफर खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार , आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली धान बोनस के बाद अपेक्स बैंक में किसानों की भारी भीड़, बिजली व्यवस्था और सर्वर समस्या पर बैंक की लापरवाही से बढ़ी परेशानी तालाबपार हमालपारा में हुई सोने की बाली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, करने वाला एवं चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार , दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली, चौक-चौराहों पर पुलिस रहेगी मुस्तैद

घर में सो रहे ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर उतारा मौत के घाट, 48 घंटे में हाथी के हमले से तीसरे की मौत, दहशत में ग्रामीण

कोरबा। बिलासपुर रेज में हाथी ने एक महिला को मौत के घाट उतारने के बाद कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल पहुंचा और वहां दो महिलाओं को 24 घण्टे में मौत के घाट उतारा और अब कोरबा शहर से लगे बालको रेंज पहुंच गया है और तड़के सुबह एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया।
जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अजगरबहार परिसर और कटघोरा रेंज में पिछले 48 घंटों के भीतर दंतैल हाथी के हमले से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। ताज़ा घटना 19 दिसंबर को तड़के करीब 5 बजे ग्राम गौरबोरा में हुई, जहां घर पर सो रहे 40 वर्षीय महेन्दा सिंह मंझवार पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गाँव के लोगों का कहना है कि हाथी की गतिविधियों की सूचना पूर्व में ही मिल चुकी थी, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस हाथी ने एक दिन पहले कटघोरा रेंज में दो महिलाओं की जान ली थी, वही हाथी अब बालको क्षेत्र में सक्रिय है। इसके बावजूद न रात की गश्त बढ़ाई गई और न चेतावनी प्रणाली। मौतों की बढ़ती संख्या से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों हैं। उनका कहना है कि वन विभाग की लापरवाही और तैयारी की कमी सीधे तौर पर इन हादसों की जिम्मेदार है। घटना के बाद विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की है और संवेदनशील इलाकों में गश्ती दल तैनात करने की बात कही है, पर ग्रामीणों का कहना है कि केवल अपील से हालात नहीं सुधरेंगे।
ग्रामीणों का आरोप है की हाथी काफी आक्रामक है और किसान के फसलों को भी बर्बाद कर रहा है हाथी आने की सूचना के बाद से ही लोग डरे सहमे हुए है और रतजग्गा करने को मजबूर है। लगातार हो रही घटनाओं ने मानव-हाथी संघर्ष को लेकर वन प्रबंधन और सुरक्षा इंतज़ामों की पोल खोल दी है। ग्रामीण अब प्रशासन और विभाग के ठोस कदमों की मांग कर रहे हैं ताकि और जनहानि को रोका जा सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?