March 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ः होली में ड्रोन से हुड़दंगियों पर नजर, 400 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात, 16 चेकिंग पॉइंट, हर घटनाओं पर नजर पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप, परसकोल हत्याकांड की जांच के दौरान युवक एक साइड पैरालाइज, रायपुर रेफर खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार , आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली धान बोनस के बाद अपेक्स बैंक में किसानों की भारी भीड़, बिजली व्यवस्था और सर्वर समस्या पर बैंक की लापरवाही से बढ़ी परेशानी तालाबपार हमालपारा में हुई सोने की बाली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, करने वाला एवं चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार , दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली, चौक-चौराहों पर पुलिस रहेगी मुस्तैद

दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, घटनास्थल पर ही महेंद्र गुर्जर की मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महफिल रेस्टोरेंट के पास मुख्य मार्ग पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार कोटखर्रा गांव निवासी महेंद्र गुर्जर और निखिल गुर्जर बाइक से बढ़ावनढांड गांव गए हुए थे और काम निपटाने के बाद अपने घर कोटखर्रा जा रहे थे। इसी दौरान मढना डिपो के पास मुख्य सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेंद्र गुर्जर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं निखिल गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल निखिल को जिला अस्पताल गौरेला पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली और पर्याप्त संकेत न होने को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।घटना के बाद मृतक के गांव में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?