March 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त, ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा बिजली बिल संकट और डी.एड अभ्यर्थियों की अनदेखी पर कांग्रेस का प्रहार, बजट को बताया ‘जनविरोधी’ क्रेटा कार में युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाने की घटना, होली की चौक चौबंद व्यवस्था में चंद घंटे में पकड़ी गई क्रेटा कार, युवती-युवक के बीच पारिवारिक विवाद का मामला आया सामने अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत, जिंदा जलकर एक चालक की मौत, कुरकुट नाला के पास हुआ हादसा

स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल नहीं पहुंची एंबुलेंस तो खाट पर पहुंच मरिज

सुकमा- सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके से आई एक तस्वीर ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक बार फिर सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जहां बड़े-बड़े मंचों से यह दावा किया जाता है कि स्वास्थ्य सेवाएं गांव-गांव तक पहुंच चुकी हैं, वहीं जमीनी हकीकत इन दावों के बिल्कुल उलट नजर आती है। सुकमा जैसे संवेदनशील और दूरस्थ आदिवासी जिले से सामने आई यह घटना न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती है, बल्कि यह भी बताती है कि 21वीं सदी में भी कई इलाकों में हालात कितने बदतर हैं। कागजों में हाईटेक सिस्टम और आधुनिक सुविधाओं की बात होती है, लेकिन धरातल पर वही सिस्टम आज भी खाट और कंधों के सहारे चलता दिखाई देता है।
ताजा मामला सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत पंचायत कोंडासावंली के आश्रित ग्राम कर्रेपारा का है, जो जगरगुंडा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां के निवासी कुंजाम हुर्रा ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर सेवन के बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। लगातार उल्टी-दस्त और कमजोरी के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस सेवा की उम्मीद की, लेकिन समय पर कोई मदद नहीं मिल सकी। उप-स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध होने के बावजूद आपात स्थिति में एंबुलेंस न पहुंच पाना एक बार फिर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी खामी को उजागर करता है। मजबूरी में परिजन और ग्रामीणों ने कुंजाम हुर्रा को कावड़/खाट पर लादकर इलाज के लिए ले जाने का फैसला किया।
कर्रेपारा गांव तक सड़क सुविधा नहीं होने के कारण मरीज को करीब दो किलोमीटर तक खाट पर उठाकर कोंडासावंली तक ले जाना पड़ा। इस दौरान कच्चे और उबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरते हुए मरीज की हालत और बिगड़ने का खतरा बना रहा। यह दृश्य न सिर्फ दर्दनाक था, बल्कि यह उस सिस्टम पर भी सवाल खड़ा करता है जो हर साल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के बड़े-बड़े दावे करता है।
किसी तरह मरीज को कोंडासावंली पहुंचाया गया, जहां से जगरगुंडा होते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था हो सकी। इसके बाद कुंजाम हुर्रा को सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलना बेहद जरूरी था, अन्यथा जान का खतरा भी हो सकता था।
यह पूरी घटना इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि सुकमा जैसे दूरस्थ इलाकों में आज भी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं और आपात सेवाएं कितनी कमजोर हैं। सड़क, एंबुलेंस और त्वरित चिकित्सा सहायता की कमी ग्रामीणों को जान जोखिम में डालने पर मजबूर कर रही है। सवाल यह है कि आखिर कब तक आदिवासी अंचलों के लोग ऐसे हालात में इलाज के लिए संघर्ष करते रहेंगे और कब सरकारी दावे जमीनी हकीकत में तब्दील होंगे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त, ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा

सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?