October 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सिरिल के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ में भी तीसरा राजनीतिक विकल्प तैयार, तीसरे मोर्चे से रायगढ़ महापौर का चुनाव भी लड़ चुके हैं सिरिल कुमार ब्रेजा कार में अफीम रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा था आरोपी, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, जुआ फड़ से 22,180 नकद, 7 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल सहित 3,22,180 की संपत्ति जब्त अपनी मां से बिछड़ा तेंदुआ शावक, किसान की बाड़ी में पहुंचा, दूसरे की तलाश जारी, वन विभाग को सौंपा गया, इलाके में मचा हड़कंप नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने का आरोप, लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त, ओडिशा से 3 किलो गांजा मंगाने का खुलासा, खरीदार ने 14,850 किए थे ट्रांसफर

मुर्गा बनाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना लैलूंगा पुलिस ने महिला की संदिग्ध मृत्यु के मामले का खुलासा करते हुए उसके पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम काराडेगा पटेलपारा में 24 दिसंबर 2025 की शाम पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी गिरधारी पैकरा उम्र 27 वर्ष निवासी काराडेगा पटेलपारा द्वारा थाना लैलूंगा में मर्ग सूचना दर्ज कराई गई थी, जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी डिजेश्वरी पैकरा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मर्ग धारा 194 बीएनएसएस के तहत विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा की गई बारीकी से जांच एवं शव परीक्षण रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु हत्यात्मक होना स्पष्ट किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि 24 दिसंबर 2025 की शाम आरोपी बिना पूछे मुर्गा-मटन लेकर घर पहुंचा, जिस पर पत्नी द्वारा नाराजगी जताए जाने से दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने लोहे की फुंकनी एवं धारदार परसूल से मारपीट कर रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने अपराध को छुपाने की नीयत से मृतिका को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया और परिजनों व ग्रामीणों को झूठी जानकारी दी। मर्ग जांच में अपराध के साक्ष्य छुपाने एवं मिथ्या सूचना देने की पुष्टि होने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) एवं 238 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना अधिकारी द्वारा आरोपी से मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त लोहे की फुकनी और परसूल और महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?