September 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत दुर्ग पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, अफीम विक्रय के अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

 

दुर्ग । 15.01.2026 को दुर्ग पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति महाराणा प्रताप चौक, सेक्टर-06 भिलाई के पास मोटरसाइकिल में अवैध मादक पदार्थ रखकर उसकी बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश एवं इंतजार कर रहा है।

सूचना की तस्दीक उपरांत तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिये के व्यक्ति को मोटरसाइकिल में घूमते हुए पाया गया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बलवीर सिंह, उम्र 65 वर्ष, निवासी सेक्टर-06 भिलाई नगर बताया।

संदेही एवं उसके कब्जे की मोटरसाइकिल की विधिवत एवं नियमानुसार तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की डिग्गी से प्लास्टिक की झिल्ली में छिपाकर रखी गई अफीम 205 ग्राम (कीमत लगभग ₹40,000/-), बिक्री की नगदी ₹500/-, एक मोबाइल फोन (कीमत ₹15,000/-) एवं अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत ₹25,000/-) जप्त की गई। इस प्रकार कुल ₹80,500/- की संपत्ति जप्त की गई।
उक्त कार्यवाही में आरोपी के विरुद्ध थाना भिलाई नगर में धारा 22(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
प्रकरण में प्रारंभिक जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट संकेत मिले हैं कि आरोपी अकेले कार्य नहीं कर रहा था।
दुर्ग पुलिस द्वारा आरोपी के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपियों, सप्लायर एवं पूरे नेटवर्क की पहचान हेतु सघन जांच की जा रही है। मुख्य स्रोत एवं गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पतासाजी लगातार जारी है तथा शीघ्र ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु सतत, सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम – बलवीर सिंह
उम्र – 65 वर्ष
निवासी – सेक्टर-06, भिलाई नगर

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?