September 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

तेज रफ्तार स्कार्पियो व बाइक में टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत, 24 घंटे के अंदर दूसरी बड़ी घटना, 3 की हुई मौत, 3 घायल

 

जगदलपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 कुदालगाव के पास गणतंत्र दिवस के दिन एक तेज रफ्तार बाइक और स्कार्पियो में भिड़ंत हो गई, घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार स्कार्पियो के बोनट पर जा गिरा, जहाँ उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुँची, वही युवक को अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया है,
मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि जगदलपुर की ओर से एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन बस्तर की ओर जा रहा था कि तभी बस्तर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई, घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछल कर स्कार्पियो के बोनट में जा गिरा, जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच शव को अस्पताल ले जाया गया है, वही स्कार्पियो चालक को हिरासत में ले लिया गया है, मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है,
बीते 24 घंटे कब अंदर 2 बड़े हादसे हो चुके है, जहाँ आसना चौक में 2 बाइक की भिड़ंत में 2 कई मौत व 2 घायल हो गए थे, वही सोमवार की सुबह कुदालगाव के पास हुए हादसे में 1 कई मौत होने के साथ ही स्कार्पियो चालक को भी चोट आई है,

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?