February 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ के छाल में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, थाना प्रभारी छाल ने साइबर फ्रॉड से बचाव और नशा मुक्ति को लेकर रहवासियों को किया गया जागरूक रायगढ़ में ऑपरेशन “आघात” के तहत पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जूटमिल पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब, इंदिरानगर में 29 पौव्वा देशी शराब व बिक्री रकम जब्त की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026: संगठन सशक्तिकरण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला कल ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर मक्का-उड़द की खेती को मिले बढ़ावा, किसानों की आय वृद्धि के लिए कलेक्टर ने कृषि विभाग को वैकल्पिक फसलों हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश छाल मुख्य मार्ग पर होगा पक्की सड़क का निर्माण, हाटी से पुरुंगा तक बनेगी नई मुरूम सड़क, लगभग 22 करोड़ रुपए की कार्ययोजना तैयार, ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत हैं स्वामी श्रद्धानंद जीः राज्यपाल रमेन डेका, आर्ष गुरुकुल तुरंगा में बलिदान शताब्दी महोत्सव संपन्न

रायगढ़ में ऑपरेशन “आघात” के तहत पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जूटमिल पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब, इंदिरानगर में 29 पौव्वा देशी शराब व बिक्री रकम जब्त की

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना कोतवाली, जूटमिल और लैलूंगा पुलिस द्वारा अवैध बिक्री हेतु रखी गई शराब पर अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दिनांक 19.02.2026 को जूटमिल पुलिस ने कांशीराम चौक गांधी नगर क्षेत्र में सूचना के आधार पर शराब रेड की कार्रवाई की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि वार्ड निवासी मंदीप सिंह सोनी पिता जरनैल सिंह सोनी उम्र 35 वर्ष अपने मकान के पीछे झुरमुट में हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा और उसके कब्जे से 5-5 लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 10 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2000 रुपये है, गवाहों के समक्ष बरामद की। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इसी क्रम में आज कोतवाली पुलिस ने इंदिरानगर चौक के आगे बड़ी कार्रवाई करते हुए अर्जुन चौहान पिता रामलाल चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी इंदिरानगर को उसके घर के अंदर कमरे में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा। पुलिस ने मौके से देशी प्लेन एवं मसाला शराब के 29 पौव्वा तथा बिक्री की रकम 300 रुपये गवाहों के समक्ष जप्त की। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
वहीं लैलूंगा पुलिस ने आज दिनांक 21.02.2026 को बुधवारी बाजार लैलूंगा में बने शेड के पास परदेशी सारथी उर्फ कृष्णा पिता गजराज सारथी उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 लैलूंगा को शराब बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार करते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 1000 रुपये आंकी गई, जप्त कर उसके विरुद्ध थाना लैलूंगा में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा,कोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलिस की रेड में 5 नामी क्रिकेट सटोरी के साथ उनके 2 साथी गिरफ्तार

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?