February 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ के छाल में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, थाना प्रभारी छाल ने साइबर फ्रॉड से बचाव और नशा मुक्ति को लेकर रहवासियों को किया गया जागरूक रायगढ़ में ऑपरेशन “आघात” के तहत पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जूटमिल पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब, इंदिरानगर में 29 पौव्वा देशी शराब व बिक्री रकम जब्त की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026: संगठन सशक्तिकरण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला कल ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर मक्का-उड़द की खेती को मिले बढ़ावा, किसानों की आय वृद्धि के लिए कलेक्टर ने कृषि विभाग को वैकल्पिक फसलों हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश छाल मुख्य मार्ग पर होगा पक्की सड़क का निर्माण, हाटी से पुरुंगा तक बनेगी नई मुरूम सड़क, लगभग 22 करोड़ रुपए की कार्ययोजना तैयार, ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत हैं स्वामी श्रद्धानंद जीः राज्यपाल रमेन डेका, आर्ष गुरुकुल तुरंगा में बलिदान शताब्दी महोत्सव संपन्न

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा, आरोपी ने पिता की मौत पर किए टिप्पणी से नाराज़ होकर साथी के साथ मिलकर युवक को पीटकर लगाई आग,

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में मामला आते ही खरसिया पुलिस को तत्काल आरोपियों की पतासाजी के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें मृतक शिव प्रसाद पटेल को निलेश डेंजारे उर्फ निले और कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम के साथ अंतिम बार देखा गया। एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के सुपरविजन और चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य संदेही निलेश डेंजारे उर्फ निले को रायगढ़ से हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी निलेश डेंजारे उर्फ निले ने बताया कि 16 फरवरी की रात वह अपने साथी कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम और मृतक शिव प्रसाद पटेल के साथ बैठकर खाना-पीना कर रहा था। इसी दौरान मृतक ने उसके पूर्व में हुए पिता की मौत को लेकर शिव पटैल की टिप्पणी से नाराज होकर उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसमें उसने और कृष्णा सोनवानी ने मिलकर शिव प्रसाद पटेल के साथ हाथ-मुक्के और ईंट से बेतहाशा मारपीट की, निलेश डेंजारे उर्फ निले अपने मोटर सायकल से फरार हो गया और कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम, शिव पटैल की बाइक लेकर फरार हुआ ।
आरोपी के मेमोरेंडम पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट, आरोपी द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े तथा वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, आरोपी का मोबाइल जप्त कर ली है। आरोपी निलेश ने घटना के बाद घायल शिव पटैल का अपने मोबाइल से वीडियो बनाया था। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
खरसिया पुलिस ने आरोपी निलेश डेंजारे उर्फ निले (25 वर्ष) निवासी मौहापाली चौक खरसिया को हत्या के अपराध कमांक 66/2026 धारा 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा,कोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलिस की रेड में 5 नामी क्रिकेट सटोरी के साथ उनके 2 साथी गिरफ्तार

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?