February 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ के छाल में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, थाना प्रभारी छाल ने साइबर फ्रॉड से बचाव और नशा मुक्ति को लेकर रहवासियों को किया गया जागरूक रायगढ़ में ऑपरेशन “आघात” के तहत पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जूटमिल पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब, इंदिरानगर में 29 पौव्वा देशी शराब व बिक्री रकम जब्त की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026: संगठन सशक्तिकरण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला कल ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर मक्का-उड़द की खेती को मिले बढ़ावा, किसानों की आय वृद्धि के लिए कलेक्टर ने कृषि विभाग को वैकल्पिक फसलों हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश छाल मुख्य मार्ग पर होगा पक्की सड़क का निर्माण, हाटी से पुरुंगा तक बनेगी नई मुरूम सड़क, लगभग 22 करोड़ रुपए की कार्ययोजना तैयार, ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत हैं स्वामी श्रद्धानंद जीः राज्यपाल रमेन डेका, आर्ष गुरुकुल तुरंगा में बलिदान शताब्दी महोत्सव संपन्न

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह का प्रेरक संदेश — “आत्मविश्वास और मेहनत से लिखें परीक्षा, परिणाम चाहे जो हो जीवन में अवसर असीम”

रायगढ़। जिले में बोर्ड परीक्षाओं के प्रारंभ होने के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह ने परीक्षार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए एक प्रेरक वीडियो संदेश जारी किया है। अपने संदेश में एसएसपी श्री सिंह ने जिले के सभी विद्यार्थियों को परीक्षा हेतु शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय और मेहनत के साथ परीक्षा लिखने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन यह जीवन की अंतिम मंजिल नहीं है, इसलिए विद्यार्थी बिना किसी दबाव और तनाव के अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।
एसएसपीशशि मोहन सिंह ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि वे सभी विद्यार्थियों को मोटिवेट करना चाहते हैं कि वे अपने एग्जाम को शानदार तरीके से लिखें और अपने ऊपर पूरा विश्वास रखें। उन्होंने कहा कि बच्चों की इच्छा शक्ति, उनका निश्चय और उनकी मेहनत निश्चित रूप से उन्हें सफलता दिलाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कारणवश किसी विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आता है, अंक कम हो जाते हैं या असफलता मिलती है, तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जीवन बहुत बड़ा है और सफलता तक पहुंचने के अनेक रास्ते होते हैं।
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित करें, उनका मनोबल बढ़ाएं और उनकी भावनाओं को समझते हुए उन पर अनावश्यक दबाव न डालें। एसएसपी ने कहा कि अभिभावकों की सकारात्मक भूमिका बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत करती है और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भी संदेश दिया कि वे पूरी तैयारी और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में शामिल हों और किसी भी प्रकार की निराशा या नकारात्मकता से दूर रहें।
इसके साथ ही एसएसपी श्री सिंह ने परीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा के दौरान किसी क्षेत्र में डीजे, लाउडस्पीकर या अन्य किसी माध्यम से अनावश्यक शोर होता है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी होती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों की बैठक लेकर उन्हें सख्त हिदायत दी जाएगी, ताकि परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह ने अंत में सभी परीक्षार्थियों को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत के साथ परीक्षा दें तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने आश्वस्त किया कि रायगढ़ पुलिस विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा,कोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलिस की रेड में 5 नामी क्रिकेट सटोरी के साथ उनके 2 साथी गिरफ्तार

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?