February 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

“ऑपरेशन आघात” के तहत किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास 7 किलो से अधिक गांजा के साथ दो महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की अवैध कबाड़ पर कार्रवाई— खरसिया में अवैध कबाड से भरे ट्रक और मजदा वाहन पर वैधानिक कार्यवाही युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी प्लांटकर्मी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर पंकज यादव को घेराबंदी कर पकड़ा, मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बरामद मादा शावक हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप, पीएम रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा जोबी कॉलेज एनएसएस शिविर में नशा मुक्ति और जागरूकता की ओर बढ़ा कदम रायगढ़ के छाल में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, थाना प्रभारी छाल ने साइबर फ्रॉड से बचाव और नशा मुक्ति को लेकर रहवासियों को किया गया जागरूक

“ऑपरेशन आघात” के तहत किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास 7 किलो से अधिक गांजा के साथ दो महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कल शाम थाना कोतरारोड़ एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे दो महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाएं और एक पुरुष दो बैग में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक खोज रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने तत्काल टीम गठित कर उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने तीनों संदेहियों को पकड़कर विधिवत एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम क्रमशः सोनी चौहान (35 वर्ष), सुमन यादव (30 वर्ष) और वासुदेव साहू (25 वर्ष) बताए। आरोपियों ने बताया कि वे दिनांक 19.02.2026 को उड़ीसा से लगभग 7 किलो गांजा खरीदकर लाए थे और बिक्री की तैयारी में थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 7.110 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 70,000 रुपये है, बरामद किया गया। साथ ही आरोपी वासुदेव साहू से 2,000 रुपये तथा सुमन यादव से 2,000 रुपये नगद भी जब्त किए गए।
आरोपियों द्वारा एक राय होकर उड़ीसा से गांजा खरीदकर अपने कब्जे में रखना और बिक्री के उद्देश्य से परिवहन करना पाए जाने पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी –
1. सोनी चौहान पिता स्व. रामलाल बौहान उम्र 35 वर्ष सा तिलाईपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़
2. सुमन यादव पति स्व सुरेश यादव उम्र 30 वर्ष सा० सीतामणी थाना सिटी कोतवाली कोरबा
3. वासुदेव साहू पिता हृदय लाल साहू उम्र 25 वर्ष सा० बुढहनपुर थाना नगरदा जिला सक्ती तीनों वर्तमान पता PIL रोड़ भोजपुर गुहा मसीह का किराये का मकान थाना चांपा जिला जाजगीर चांपा (छ.ग)

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?