August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

मादा शावक हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप, पीएम रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा

रायगढ़। तमनार रेंज के झींगोल परिसर अंतर्गत कक्ष क्रमांक 838 आरक्षित वन क्षेत्र में शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे एक मादा शावक हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। झींगोल परिसर रक्षक से घटना कि सूचना मिलते ही उपवनमंडलाधिकारी घरघोड़ा आशुतोष मंडावा परिक्षेत्र अधिकारी तमनार विक्रांत कुमार और वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचे।
प्रारंभिक जांच में घटनास्थल के आसपास हाथियों के पैरों के ताजा निशान, मल-मूत्र के चिन्ह पाए गए, जिससे स्पष्ट होता है कि शावक के साथ हाथियों का झुंड मौजूद था। जमीन पर बने खरोंच और घसीटने के निशानों से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अन्य हाथियों ने शावक को उठाने या हिलाने-डुलाने का प्रयास किया होगा। वन विभाग की सघन तलाशी के दौरान घटनास्थल पर किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध वस्तु के प्रमाण नहीं मिले हैं।
विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा मौके पर किए गए प्रारंभिक परीक्षण के आधार पर शावक की मृत्यु कमजोरी या प्राकृतिक कारणों से होना प्रतीत हो रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों की उपस्थिति में शावक का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?