February 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जल्दबाजी एवं प्रक्रियागत अनियमितताओं के बीच जारी स्थगन आदेश से प्रधानमंत्री आवास निर्माण प्रभावित, निष्पक्ष जांच की मांग पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न,संगठन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन जनदर्शन में विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर पहुंचे आवेदक, कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए ई-ऑफिस प्रणाली से प्रशासनिक कार्यों में आएगी गति और पारदर्शिता, कलेक्टर के निर्देशन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर, इतवारी बाजार ऑक्सीजोन को 10 दिन में पूरा करने के दिए निर्देश सुखवास में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को नशा मुक्ति और साइबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक, “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब, गांजा और नशीली दवाओं की खरीदी-बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर, इतवारी बाजार ऑक्सीजोन को 10 दिन में पूरा करने के दिए निर्देश

एसईसीएल साइड में प्रस्तावित मरीन ड्राइव और निर्माणाधीन स्टॉप डैम का भी लिया जायजा
नगर निगम क्षेत्र के निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

रायगढ़ शहर के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज नगर निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समय-सीमा की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि समय पर, गुणवत्तापूर्ण और जनहितकारी निर्माण हो ताकि रायगढ़ एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में नई पहचान बना सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण हों।
कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 1 स्थित दूध डेयरी क्षेत्र में निर्माणाधीन ऑक्सीजोन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि आगामी आठ महीनों के भीतर ऑक्सीजोन और प्लेग्राउंड का निर्माण पूर्ण कर नागरिकों को समर्पित किया जाए। इसके बाद कलेक्टर ने इतवारी बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन ऑक्सीजोन का निरीक्षण किया और आगामी दस दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करने की सख्त समय-सीमा तय की। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न होने पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल हरियाली बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि शहरवासियों को स्वच्छ हवा, स्वास्थ्यवर्धक वातावरण और बच्चों के लिए सुरक्षित खेल परिसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कलेक्टर ने शहर की जीवनरेखा केलो रिवर के पुनरुद्धार के तहत बनाए जा रहे मरीन ड्राइव का भी गहन निरीक्षण किया। न्यू शनि मंदिर से कायाघाट तक निर्माणाधीन हिस्से की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य सड़क और मरीन ड्राइव का कार्य आगामी बरसात को ध्यान में रखते हुए 30 जून से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसईसीएल साइड में प्रस्तावित मरीन ड्राइव और निर्माणाधीन स्टॉप डैम का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी, आयुक्त नगर निगम बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सुखवास में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को नशा मुक्ति और साइबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक, “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब, गांजा और नशीली दवाओं की खरीदी-बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

सराफा दुकानों की सुरक्षा को लेकर एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने कंट्रोल रूम में ली महत्वपूर्ण बैठक, दुकानों में सीसीटीवी कैमरे, पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर और कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने के निर्देश

एनटीपीसी-लारा के खिलाफ 24 फरवरी को है धरना -लारा संघर्ष, जमीनें वापसी,बेरोज़गारी भत्ता और स्थाई नौकरी की मांग पर प्रशासन चुप क्यों?- लारा संघर्ष, एनटीपीसी के प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाए जिला प्रशासन -लारा संघर्ष

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?