April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना
आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

सराफा दुकानों की सुरक्षा को लेकर एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने कंट्रोल रूम में ली महत्वपूर्ण बैठक, दुकानों में सीसीटीवी कैमरे, पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर और कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने के निर्देश

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर आज पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी द्वारा शहर के सराफा व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सराफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संभावित अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना था। एडिशनल एसपी ने बताया कि कल शाम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर फुट पेट्रोलिंग कर सराफा व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई थी और उसी क्रम में आज सभी व्यापारियों के साथ विस्तृत बैठक कर आवश्यक सुरक्षा बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि रायगढ़ पुलिस का उद्देश्य केवल घटना के बाद आरोपियों की तलाश करना नहीं बल्कि सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाकर अपराध की संभावनाओं को पहले ही समाप्त करना है।
बैठक में एडिशनल एसपी ने सराफा व्यापारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन उनका डेटा रिकॉर्ड नहीं हो रहा है, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर कमी है। उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों के अंदर और बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनका नियमित रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकान में पुलिस कंट्रोल रूम, थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से चस्पा करने, चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों से शालीनता पूर्वक चेहरा दिखाने का अनुरोध करने तथा दुकान में कार्यरत कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराने की सलाह दी। जिन प्रतिष्ठानों में निजी सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, उनके संबंध में संबंधित एजेंसी का नाम और विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर सत्यापन कराया जा सके।
एडिशनल एसपी ने व्यापारियों को निर्देशित किया कि बिना बिल के जेवर बेचने आने वाले अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, क्योंकि पुलिस के लिए सूचना सबसे महत्वपूर्ण होती है और उसके आधार पर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने दुकानों में अग्निशमन उपकरण रखने तथा कर्मचारियों को उनके उपयोग का प्रशिक्षण देने और फायर ब्रिगेड का संपर्क नंबर उपलब्ध रखने की भी सलाह दी। साथ ही व्यापारियों को आपसी समन्वय से सराफा क्षेत्र में निजी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।
बैठक में एडिशनल एसपी ने एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बिंदु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुछ व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के जेवर घर से लाना-ले जाना करते हैं, ऐसे समय में विशेष सावधानी बरतें और एक ही समय एवं एक ही मार्ग का नियमित उपयोग करने से बचें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देना आवश्यक है, क्योंकि सूचना का सत्यापन करना पुलिस का दायित्व है और इससे अपराधों की रोकथाम में मदद मिलती है।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने व्यापारियों को सलाह दी कि प्रतिष्ठान में कार्य कर चुके पूर्व कर्मचारियों की जानकारी भी पुलिस को उपलब्ध कराएं, जिससे उनका बैकग्राउंड सत्यापन किया जा सके। सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने, चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के सुधार तथा तेज रफ्तार बाइक चालकों पर कार्रवाई को लेकर सुझाव दिए गए। इस पर एडिशनल एसपी ने बताया कि शहर के कैमरों का सर्वे कराया जा रहा है और निजी कंपनी के माध्यम से उन्हें सुधारने की प्रक्रिया जारी है, वहीं तेज रफ्तार एवं संदिग्ध वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?