March 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

धान बोनस के बाद अपेक्स बैंक में किसानों की भारी भीड़, बिजली व्यवस्था और सर्वर समस्या पर बैंक की लापरवाही से बढ़ी परेशानी तालाबपार हमालपारा में हुई सोने की बाली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, करने वाला एवं चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार , दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली, चौक-चौराहों पर पुलिस रहेगी मुस्तैद ऑपरेशन शंखनाद के तहत लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 10 गौवंश तस्करी से मुक्त, मारते-पीटते गौवंश को उड़ीसा ले जाए जा रहा था बाल उद्यान जीर्णोद्धार के लिए मिली 46 लाख की स्वीकृति, वार्ड पार्षद अजय शंकर मिश्रा के प्रयास से मिली मंजूरी, ओपी का जताया आभार ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई, खरसिया पुलिस ने सट्टा खाईवाल मुकेश अग्रवाल को किया गिरफ्तार, भारत-वेस्टइंडीज मैच पर मोबाइल एप के जरिए लिया जा रहा था सट्टा,

तालाबपार हमालपारा में हुई सोने की बाली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, करने वाला एवं चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार , दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी खरसिया ने तालाबपार हमालपारा क्षेत्र में हुई सोने की बाली चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थिया श्रीमती बिन्दू देवांगन (उम्र 40 वर्ष) निवासी तालाबपार हमालपारा वार्ड क्रमांक 05 खरसिया द्वारा 01.03.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि लगभग दो वर्ष पूर्व खरीदी गई 02 मासा सोने की एक जोड़ी बाली (कीमत लगभग 20,000 रुपये) को आलमारी में रखी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा 22.02.2026 को चोरी कर लिया गया।
रिपोर्ट पर धारा 331(3), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान तत्काल खरसिया पुलिस ने संदेही महेश देवांगन (उम्र 19 वर्ष) निवासी हमालपारा तालाबपार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी की बाली को सोनू प्रजापति (उम्र 24 वर्ष) निवासी जवाहर कॉलोनी वार्ड क्रमांक 03 खरसिया को 10,000 रुपये में बेच दिया था तथा प्राप्त रकम खर्च कर दी।
सोनू प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी का सामान खरीदना पाया गया, जिस पर प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपी से सोने की बाली बरामद कर ली गई है।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार, प्रधान रक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा और डमरूधर पटेल की अहम भूमिका रही है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत आरोपियों से 158 लीटर से अधिक महुआ शराब और देशी-विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल भी जप्त

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?