March 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

केलो नदी के उद्गम स्थल को पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित, कलेक्टर ने पहाड़ लुड़ेग का किया निरीक्षण, उद्गम स्थल के संरक्षण और विकास पर ग्रामीणों से की चर्चा “स्वास्थ्य सेवा के योद्धाओं को सम्मान की आस: एनएचएम संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात कैशलेस सुविधा एवं लंबित मांगों पर हुई विस्तृत चर्चा” जुआ कार्यवाही में लापरवाही पर एसएसपी शशि मोहन सिंह सख्त, दो पुलिसकर्मी को किया गया लाइन अटैच, जुआ कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द समेत बीट प्रधान आरक्षक लाइन अटैच उस्मान बेग के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने हाथियों की लगातार मौत पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, युवा कांग्रेसियों ने रायगढ़ जिला प्रशासन को वन विभाग के लाचार प्रणाली पर दिया अल्टीमेटम रायगढ़ में कांग्रेस की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक, 25 मार्च तक बूथ-पंचायत-वार्ड कमेटी गठन के निर्देश प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को मिली 15.70 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता

रायगढ़ में कांग्रेस की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक, 25 मार्च तक बूथ-पंचायत-वार्ड कमेटी गठन के निर्देश

रायगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण द्वारा 12 मार्च गुरुवार को दोपहर 3 बजे जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई । बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ, पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के गठन तथा बीएलए की नियुक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला में बुथ स्तर से लेकर जिला तक कांग्रेस पार्टी के द्वारा संगठन सृजन अभियान में संगठन का विस्तार किया जा रहा है । इसके लिए प्रदेश के सभी जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लिए प्रभारी बनाया गया है । जिसमें रायगढ़ जिला कांग्रेस ग्रामीण के लिए बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक माननीय श्री चंद्रदेव राय जी को प्रभारी बनाया गया है ।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के बैठक लेने पहुंचे प्रभारी एवं बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक माननीय श्री चंद्रदेव राय जी का कांग्रेस भवन पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया ।

आज के बैठक को संबोधित करते हुए चंद्रदेव राय जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से ही बनती है। उन्होंने सभी ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि 25 मार्च तक अनिवार्य रूप से बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर की कमेटियों का गठन कर संबंधित प्रपत्र जिला कांग्रेस कमेटी में जमा कराएं, ताकि संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी और सक्रिय रूप से बनाया जा सके।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने भी जिले के सभी ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को निर्धारित समय सीमा के अंदर कमेटियों का गठन करने तथा जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है, और सभी को मिलकर संगठन को सशक्त बनाना होगा ।

इस दौरान रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक तथा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सत्यदेव गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का आभार व्यक्त महामंत्री योगेंद्र यादव के द्वारा किया गया । आज के संगठनात्मक बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के सभी उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष, सभी ब्लाकों के अध्यक्ष, सभी मंडल के अध्यक्षगण व कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारि और बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?