August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

ओड़िशा का गांजा सप्लायर गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने उड़ीसा के एक बड़े गांजा सप्लायर मिथुन सा को किया गिरफ्तार, पहले पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ में मिला था सप्लायर का सुराग

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत थाना तमनार पुलिस को फरार गांजा सप्लायर को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है।

जानकारी अनुसार दिनांक 17 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक नीले रंग की HF डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 13 AF 1306) से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर टपरिया-हमीरपुर बॉर्डर से धौराभांठा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर थाना तमनार पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों (1) मनोज कुमार प्रधान पिता भिखारी प्रधान, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम गाला थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (2) संजय कुमार देहरीपिता अभिमन्यु देहरी, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गाला थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को पकड़ा गया।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1.150 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 9200 रुपये), दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की थी। प्रकरण में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने गांजा सप्लायर का मोबाइल नंबर बताया। मोबाइल डिटेल के आधार पर पुलिस ने सप्लायर की पहचान मिथुन सा के रूप में की, जो टपरिया थाना हिमगीर जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) का निवासी है।
इसके बाद थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुंदरगढ़ (ओडिशा) से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपी ने बताया कि गांजा बिक्री से प्राप्त रकम वह खर्च कर चुका है।

गिरफ्तार आरोपी —
मिथुन सा पिता — लबा सा उम्र — 32 वर्ष
निवासी — टपरिया, थाना हिमगीर, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा)
आरोपी को गिरफ्तार कर कल न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के हमराह एएसआई शशिदेव भोय, प्रधान आरक्षक देव राठिया. विपिन पटेल का विशेष योगदान रहा ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?