March 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

केलो नदी के उद्गम स्थल को पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित, कलेक्टर ने पहाड़ लुड़ेग का किया निरीक्षण, उद्गम स्थल के संरक्षण और विकास पर ग्रामीणों से की चर्चा “स्वास्थ्य सेवा के योद्धाओं को सम्मान की आस: एनएचएम संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात कैशलेस सुविधा एवं लंबित मांगों पर हुई विस्तृत चर्चा” जुआ कार्यवाही में लापरवाही पर एसएसपी शशि मोहन सिंह सख्त, दो पुलिसकर्मी को किया गया लाइन अटैच, जुआ कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द समेत बीट प्रधान आरक्षक लाइन अटैच उस्मान बेग के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने हाथियों की लगातार मौत पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, युवा कांग्रेसियों ने रायगढ़ जिला प्रशासन को वन विभाग के लाचार प्रणाली पर दिया अल्टीमेटम रायगढ़ में कांग्रेस की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक, 25 मार्च तक बूथ-पंचायत-वार्ड कमेटी गठन के निर्देश प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को मिली 15.70 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता

किराया अदा नहीं करने पर नगर निगम ने दुकान किया सील, बड़े बकायादारों पर निगम की सख्ती, कबीर चौक स्थित दुकान किराया बकाया होने पर कार्रवाई

रायगढ़. नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली अभियान के तहत बड़े बकायादारों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कबीर चौक स्थित एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए निगम की राजस्व टीम ने दुकान को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार दुकान संचालक छोटू बेग पर लगभग 87 हजार रुपये से अधिक का दुकान किराया बकाया था। नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस देने और बकाया राशि जमा करने के लिए निर्देश दिए जाने के बावजूद राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान को सील करने की कार्रवाई की।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर के अन्य बड़े बकायादार दुकानदारों और संपत्ति धारकों के खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। बकाया कर जमा नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व वसूली को बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम का राजस्व विभाग अब छुट्टी के दिन भी खुला रहेगा। नागरिक सप्ताह के सातों दिन कार्यालय समय में आकर संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर, यूजर चार्ज, दुकान किराया सहित सभी प्रकार के टैक्स जमा कर सकेंगे।
महापौर जीवर्धन चौहान ने भी नागरिकों और दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सभी करदाता अपने बकाया कर समय पर जमा करें, ताकि शहर के विकास कार्यों को गति मिल सके।
नगर निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विकास कार्यों के लिए राजस्व की आवश्यकता होती है, इसलिए सभी बकायादारों से अपील है कि वे समय पर अपने करों का भुगतान करें। यदि इसके बाद भी बकाया जमा नहीं किया जाता है तो निगम द्वारा सीलिंग और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में प्रभारी राजस्व अधिकारी हरिकेश्वर लकड़ा, राजस्व निरीक्षक मकरध्वज मालाकार, सहायक राजस्व निरीक्षक नागेंद्र सिंह, आशीर्वाद सिंह राज आदि उपस्थित थे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?