रायगढ़I इष्ट देव भगवान श्री झूलेलाल, विष्णु के विभिन्न अवतारों में से एक माने जाते है I हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए उनका अवतरण हुआ था I भगवान श्री झुलेलाल के अवतरण दिवस पर मनाया जाने वाला यह चेट्री-चंड्र महोत्सव सिंधी समाज के सबसे बड़े त्यौहार के रूप में मनाया जाता है I हिन्दू नव वर्ष का शुभारम्भ भी श्री झुलेलाल भगवान् के अवतरण के दिन से होता है I यह हमारे इष्ट देव भगवान श्री झुलेलाल के आशीर्वाद और कृपा का ही प्रभाव है कि विषम परिस्थितियों से झूझते हुए हमारा सिंधी समाज आज एक संपन्न समाज की श्रेणी में गिना जाता है I वस्तुतः किसी भी समाज की पहचान उस समाज के इष्टदेव से ही होती है I भगवान झूलेलाल के बिना हम सिंधी अधूरे हैं I
*चेट्री-चंड्र महोत्सव समिति पूरे सिंधी समाज का आभार व्यक्त करती है, जिनके बहुमूल्य सहयोग और योगदान से चेट्री-चंड्र महोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया I साथ ही साथ सिंधी समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता, राधा कृष्ण भगवान विराजमान कर प्रतिष्ठा की गयी जिससे कि पूरा माहौल भक्ति मय हो गया
वि शेषकर हमारे भाइयों, बहनों,माताओं, वरिष्ठ जनों का ह्रदय से आभार व्यक्त करती है, जो चेट्री चंड्र महोत्सव के कार्यक्रमों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष किसी न किसी रूप में जुड़े रहे और अपना अमूल्य समय प्रदान किया, जिनके कुशल मार्गदर्शन और बेहतर सुझाव से सभी कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संचालित किया जा सका I कार्यक्रमों में निर्णायकों की भूमिका अदा करने वाली समाज की हमारी बहनों, भाइयों का भी समिति आभार व्यक्त करती है I*
*शोभा यात्रा में झांकियों के मुख्य आकर्षण इष्ट देव भगवान झूलेलाल एवं संत कंवरराम के प्रतिरूप में कई घंटे लगातार एक ही जगह स्थिर रहकर कई सालों से कठिन भूमिकाएं अदा करने वाले हमारे भाइयों का भी समिति आभार प्रकट करती है I समिति उन सम्मानीय भाइयों का भी आभार व्यक्त करती है, जिनके सहयोग से झांकियों आदि के लिए गाड़ियों आदि की व्यवस्था गई I स्थानीय जिला प्रशासन, पुलिस विभाग का भी समिति आभार प्रकट करती है जिनके सहयोग एवं अनुमति से विशाल रैली एवं सभी कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके I समिति सम्माननीय जनप्रतिनिधियो को भी आभार व्यक्त करती जिन्होने हर आयोजन मैं उपस्थित हो हौसला बढ़ाया l
समिति का हौसला बढ़ने वाले हमारे दुकानदार विज्ञापन दाता एवं भंडारों की सेवा करने वाले भाइयों को भी समिति आभार व्यक्त करती है I मीडिया से जुड़े हमारे भाइयों का भी समिति आभार प्रकट करती है जिन्होंने चेट्री-चंड्र महोत्सव के पुरे कार्यक्रम को अपने न्यूज़ चैनल पर प्रचार प्रसार कर सभी लोगों तक पहुँचाया I
चेट्री चंड्र का यह पर्व केवल एक महोत्सव ही नहीं बल्कि समाज की एकजुटता का भी प्रतीक है I किसी भी आयोजन की सफलता सामूहिक सहभागिता और प्रयासों पर ही निर्भर करती है, उक्त कड़ी मैं प्रथम बार आयोजित रक्त दान शिविर, सामूहिक हवन संपन्न हुआ. आयोजित प्रतियोगिताओं में अधिकतम प्रतिभागी हिस्सा लें, इसके लिए प्रतियोगिता शुल्क को समिति की आय का साधन न बनाते हुए, गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रतियोगिता प्रवेश शुल्क को न्यूनतम रखा गया इसके अलावा पिछले साल की तरह इस साल भी प्रत्येक अविजित प्रतिभागी को भी उत्साहवर्धन के लिए निश्चित उपहार प्रदान करने का विचार किया गया I सांत्वना पुरुस्कारों की व्यवस्था आदि के लिए सहयोग प्रदान करने वाले भाइयों की भी समिति आभार प्रकट करती है I
श्री झूलेलाल भगवान की कृपा और आशीर्वाद सभी पर हमेशा बना रहे II
जय श्री झूलेलाल
कुल देवी हिंगलाज माता की जय
चेट्री चंड्र महोत्सव समिति।सिंधी समाज रायगढ़ (छ. ग.)









