June 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

बिलासपुर जलाशय का अचानक टूट गया गेट, हजारों क्यूसेक पानी बाहर निकला, रोकने का प्रयास जारी

रायगढ़ । जिले के भूपदेवपुर क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा हो गया, जब बिलासपुर जलाशय का गेट अचानक टूट गया। जोरदार धमाके के साथ गेट टूटते ही हजारों क्यूसेक पानी बेकाबू होकर बाहर निकल पड़ा। देखते ही देखते पुरानी एनएच-49 खरसिया रायगढ़ मार्ग पर पानी का सैलाब आ गया और सड़क नदी में तब्दील हो गई, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
तेज बहाव के कारण सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों द्वारा खेतों में सिंचाई के लिए जलाशय का गेट खोला गया था, जिसके बाद यह हादसा हुआ। वहीं जलाशय के जंग लगे गेट का लंबे समय से मेंटेनेंस नहीं होने की बात भी सामने आ रही है, जिससे सिंचाई विभाग की लापरवाही उजागर हुई है।
इधर अधिकारियों का कहना है कि 1 से 2 घंटे के भीतर गेट को मेंटेनेंस कर दुरुस्त कर लिया जाएगा। बीती रात से ही ग्रामीणों और प्रशासन की टीम द्वारा बोरों व अन्य सामग्री डालकर पानी के तेज बहाव को रोकने का प्रयास लगातार जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?