March 27, 2026

ऐप डाउनलोड करें

“ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई , ग्राम बायंग में अवैध शराब की सूचना पर रेड, गांव के बाहर खेत में छिपाकर रखी गई 100 से अधिक डिब्बों में मिला महुआ लाहन मौके पर पुलिस ने किया नष्ट ऐतिहासिक श्री रामनवमी शोभा यात्रा का साक्षी बनेगा रायगढ़, झंडे,बैनर,तोरण,लाइटिंग से सजा रायगढ़ भव्य उत्सव को तैयार, देश भर के कलाकारों का होगा रायगढ़ में जमघट करंट से हुई मौत, एक मां की ममता ने नहीं माना सच, शव सीने से लगाकर घूमती रही मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला, पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, किराया मांगने पर भड़का आरोपी, प्लांटकर्मी पर डंडे से किया जानलेवा हमला “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई , 06 नग कृषक मवेशी तस्करों से मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार , मुख्य मवेशी तस्कर कुसु यादव पर भी नामजद एफआईआर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार, सहयोगी सितेश पाणिग्राही फरार

“ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई , 06 नग कृषक मवेशी तस्करों से मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार , मुख्य मवेशी तस्कर कुसु यादव पर भी नामजद एफआईआर

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस द्वारा मवेशी तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 06 नग कृषक मवेशियों को मुक्त कराया गया है। मामले में एक आरोपी समारू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, आरोपी समारू ने आरोपी कुसु यादव के लिये तस्करी करना बताया है । आरोपी कुसु यादव फरार है जिसकी तलाश जारी है।
मामले के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25.03.2026 को लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा 06 नग बैल/बछड़ों को मारपीट करते हुए, बिना चारा-पानी के ग्राम कुंजारा की ओर से लैलूंगा होते हुए उड़ीसा ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ अटल चौक लैलूंगा पहुंचकर घेराबंदी कर जांच की गई, जहां एक व्यक्ति 04 नग बैल एवं 02 नग बछड़ों को ले जाते पाया गया।
संदिग्ध को रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम समारू यादव पिता मुनु यादव उम्र 49 वर्ष निवासी भुईयापानी थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ बताया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह उक्त मवेशियों को कुसु यादव निवासी सिहारधार थाना लैलूंगा के कहने पर उड़ीसा में बिक्री हेतु ले जा रहा था।
प्रकरण में थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 100/2026 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी के कब्जे से 06 नग कृषक मवेशी (कीमती लगभग 53,000) एवं एक लकड़ी का डंडा जप्त कर लिया गया। जब्त मवेशियों के चारा-पानी की व्यवस्था कर उन्हें गौशाला के सुपुर्द किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में आरोपी कुसु यादव निवासी सिहारधार थाना लैलूंगा फरार है, जिसकी पतासाजी लैलूंगा पुलिस द्वारा की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई की गई, जिसमें थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक रामप्रसाद चौहान एवं आरक्षक चमरसाय भगत की सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

“ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई , ग्राम बायंग में अवैध शराब की सूचना पर रेड, गांव के बाहर खेत में छिपाकर रखी गई 100 से अधिक डिब्बों में मिला महुआ लाहन मौके पर पुलिस ने किया नष्ट

अवैध अफीम खेती मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और फरार आरोपी सिप्रियन भेंगरा गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मार्शल संगा और साथी एमानुएल भेंगरा पहले ही गिरफ्तार, अब सहयोगी सिप्रियन भेंगरा भी धराया

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई, आरोपी सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू को सरिया उसके घर पर दबिश देकर पकड़ी पुलिस टीम, पूछताछ में जुर्म किया स्वीकार

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?