June 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

ऐतिहासिक श्री रामनवमी शोभा यात्रा का साक्षी बनेगा रायगढ़, झंडे,बैनर,तोरण,लाइटिंग से सजा रायगढ़ भव्य उत्सव को तैयार, देश भर के कलाकारों का होगा रायगढ़ में जमघट

रायगढ़ । करोड़ों सनातनियों के आस्था के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की विशाल शोभा यात्रा आन बान शान के साथ 27 मार्च रामनवमी के दिन रायगढ़ में सर्व हिंदू समाज के द्वारा निकाली जाएगी ।

इस दिन सर्व हिन्दू समाज से जुड़े लोग रायगढ़ में एक नया इतिहास रचेंगे। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की खुशी में कला और संस्कार धानी नगरी को राममय बनाने की तैयारी हो चुकी है। रामनवमी की शाम 60 से अधिक सर्व हिंदू समाज सामाजिक और राजनीतिक संस्था से जुड़े लोग झांकी निकालते हुए एकता की मिसाल कायम करेंगे, वहीं छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत से भी आमंत्रित कलाकारों की टीम रामनवमी शोभायात्रा की शान बढ़ाएंगी।

शहर के अग्रसेन भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में रामनवमी आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 2014 से शुरू हुआ यह सफर अब रायगढ़ की आन, बान और शान बन चुका है। 54 समाज के लोगों की सहभागिता से इस वर्ष 60 से अधिक बिरादरी और संस्था के प्रतिनिधि रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होकर इतिहास रचेंगे। रायगढ़ के जिस चौक-चौराहे से शोभायात्रा निकलेगी, वहां लाइटिंग और तोरण की विशेष व्यवस्था से पूरा रायगढ़ राममय हो गया है। कलेक्टर और एसएसपी के साथ हुई बैठक में उन्होंने भरपूर सहयोग देने का ठोस आश्वासन दिया। कल शोभायात्रा में प्रशासन की पहल से शहर 3 से 4 जगह एम्बुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी, जिसमें डॉक्टर्स और चिकित्सा दल मौजूद रहते हुए आपातकालीन समय में मोर्चा सम्हालेंगे। साथ ही नगर निगम की टीम शोभा यात्रा के पीछे सफाई व्यवस्था संभालेगी

प्रेसवार्ता में रामनवमी आयोजन समिति से महापौर जीवर्धन चौहान के साथ आशीष ताम्रकार, दीपक पांडेय, प्रदीप गर्ग, सुरेश गोयल, गुरूपाल भल्ला, उमेश अग्रवाल, शाखा यादव, विकास केडिया, प्रवीण द्विवेदी, आशीष यादव, अमित शर्मा, पवन अग्रवाल, गोपाल बापोड़िया, ओंकार तिवारी, पूजा चौबे सहित आयोजन समिति से जुड़े सक्रिय रामभक्त मौजूद रहे।

ये रहेंगे आकर्षण का केंद्र
रामनवमी शोभायात्रा में पंजाब पाइप बैंड, काला हांडी कटप्पा, सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, कोलकाता के कार्टून, आदिवासी नृत्य समेत दर्जनभर ऐसे कार्यक्रम होंगे, जो लोगों को न केवल मनोरंजन करेंगे, बल्कि रोमांचक अखाड़ेबाजी का नजारा भी सड़कों पर दिखेगा।

चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस प्रशासन का पहरा !
शहर के नटवर स्कूल मैदान से निकलकर रामलीला मैदान में समापन तक शोभायात्रा जिन सड़कों पर निकलेगी, वहां और आसपास इलाके में सुबह से लेकर रात तक न केवल पुलिस का पहरा रहेगा, बल्कि जिला और पुलिस प्रशासन के कर्मचारी से लेकर जिम्मेदार अफसर भी मॉनिटरिंग कर शांति व्यवस्था बहाली के लिए सक्रिय रहेंगे साथ ही समिति के कार्यकर्ता भी सभी गतिविधियों पर मॉनिटरिंग करेंगे

रामलीला मैदान में रामभक्तों के लिए होगा महाभंडारा और आरती
शोभा यात्रा का समापन रामलीला मैदान में किया जाएगा जिसके पश्चात रामभक्तो के लिए विशाल भंडारा और श्री राम जी की आरती कर शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?