June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

विकसित भारत के लिये गांवो में करनी होगी शिक्षा की नीव मजबूत-एसएसपी शशि मोहन सिंह, बरपाली गांव में एनआर पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ

रायगढ़। बुधवार को शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर बरपाली गांव में एनआर पब्लिक इंग्लिश मिडियम स्कूल का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंह के हाथों विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान एनआर गु्रप के चेयरमेन नंदकिशोर अग्रवाल, उनकी धर्मपत्नी गुलाबी देवी स्कूल के फाउंडर संजय अग्रवाल सहित एनआर परिवार की उपस्थिति रही।

शहर के सुदूर ग्रामीण अंचल ग्राम बरपाली में एनआर गु्रप ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए अंचल के लिये उत्कृष्ठ शिक्षा की अलग जगाने का अभिनव प्रयास शुरू किया है। बुधवार को शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि और उपस्थित एनआर गु्रप के सदस्यों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात एसएसपी शशि मोहन सिंह ने विद्यालय के शीलालेख का विधिवत उद्घाटन किया और स्कूल के हाईटेक कम्प्यूटर रूम का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि शिक्षा का उजियारा अगर केवल शहरों तक सिमित रहे तो यह समग्र शिक्षा की दिशा में पर्याप्त कदम नही होगा।

दरअसल समाज में शिक्षा का उजियारा तभी फैलेगा जब सुदुर ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की नीव को मजबूत करने के लिये जमीनी स्तर पर काम किये जायें। उन्होंने कहा कि एनआर गु्रप ने इस ग्रामीण क्षेत्र में अत्याधुनिक टेक्नालॉजी के साथ शिक्षा को बढावा देने के लिये जो अभिनव प्रयास शुरू किया है इसके लिये एनआर गु्रप बधाई का पात्र है। उन्होंने स्कूल की संचालिका श्रीमती चाहत अग्रवाल के गांव-गांव संपर्क और सर्वे की भी सराहना करते हुए कहा कि यह परिवार स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा की दिशा में भी आगे बढ़े यही उनकी शुभकामना है।

एनआर पब्लिक स्कूल इंग्लिश मीडियम है। इस स्कूल के संचालन से शहर के अलावा बरपाली व उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। गौरतलब है कि रायगढ़ का एनआर इस्पात सदैव सामाजिक विकास और जनहित के कार्यों के लिए अग्रणी रहा है, और इसी सेवा भावना की अगली कड़ी के रूप में इस स्कूल का निर्माण कराया गया है। स्कूल का निर्माण 72 लाख की लागत से कराया गया है। जिसमें अत्याधुनिक हाईटेक कम्प्यूटर रूम के साथ-साथ कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों के लिये दर्जन भर से अधिक सुज्जजित कमरे बनवाये गए हैं। स्कूल के डायरेक्टर चाहत अग्रवाल ने बताया कि उद्घाटन अवसर तक ही यहां ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग डेढ सौ बच्चों का प्रवेश पूर्ण हो चुका है।
एनआर गु्रप के संजय अग्रवाल ने बताया कि आगे इस अभिनव प्रयास को और विकसित करने के लिये कुल 412 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। स्कूल के लिये 7 एकड़ जमीन प्रोजेक्ट हेतु रखी गई है जिसमें लगभग 9 हजार फीट में कंस्ट्रक्शन एरिया है। आज के उद्घाटन कार्यक्रम में एनआर परिवार से एनआर ग्रुप के डायरेक्टर नंदकिशोर अग्रवाल, उनकी धर्मपत्नी गुलाबी देवी, राजेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, राशि, सुभम, रीतिका, अनिकेत अग्रवाल सहित जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के डायरेक्टर शहर के औद्योगिक इकाईयों के संचालक और गणमान्य नागरिक व पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?