April 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जनदबाव की बड़ी जीत :- घरघोड़ा में त्रिपक्षीय बैठक के बाद रोजगार, सड़क सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और जनसुविधाओं पर बनी सहमति गौवंश तस्करी पर बड़ा प्रहार, स्कार्पियो से 6 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार, बूचड़खाने ले जाए जा रहे थे मवेशी कोतरारोड़ पुलिस की घेराबंदी में तस्करी नाकाम ऑनलाइन सट्टा और जुआ पर बड़ा प्रहार, अलग-अलग कार्रवाई में 9 आरोपी पकड़े गए, लाखों की संपत्ति जब्त, “ऑपरेशन अंकुश” में सख्ती जारी अवैध कबाड़ पर छाल पुलिस की दोहरी कार्रवाई, 2 आरोपी पकड़े गए, भारी मात्रा में स्क्रैप जब्त, दूसरी कार्रवाई में डंप किया गया स्क्रैप जब्त रायगढ़ पुलिस का फरार आरोपियों पर बड़ा प्रहार, एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में गांजा तस्करी, छेड़खानी और चोरी के मामलों में फरार आरोपी दबोचे गए गांजा-शराब रेड, और जब्ती “ऑपरेशन आघात” में लगातार रायगढ़ पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार, लैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा

ऑनलाइन सट्टा और जुआ पर बड़ा प्रहार, अलग-अलग कार्रवाई में 9 आरोपी पकड़े गए, लाखों की संपत्ति जब्त, “ऑपरेशन अंकुश” में सख्ती जारी

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन सट्टा और जुआ के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 06.04.2026 को खरसिया एवं कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सट्टा और जुआ के मामलों में आरोपियों को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
मोबाइल पर क्रिकेट सट्टा नोट करते किशोर को चौकी खरसिया पुलिस ने पकड़ा
चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस को सूचना मिली थी कि खरसिया शहर में एक युवक मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट सट्टा नोट कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सिविल अस्पताल मेन रोड के सामने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी में उसके कब्जे से 02 मोबाइल (रियलमी 71 एवं सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा) बरामद किए गए। मोबाइल जांच में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सट्टा लेन-देन, फोनपे ट्रांजैक्शन लिंक, तथा सट्टा आईडी-पासवर्ड से संबंधित डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए।
पूछताछ में संदेही ने सट्टा खाईवाल रवि राठौर द्वारा आईडी-पासवर्ड उपलब्ध कराकर सट्टा लिखना स्वीकार किया। मौके से नगद 3,300 रुपये एवं हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 सी 9780 जप्त की गई। पकड़ा गया संदेही किशोर (उम्र 17 वर्ष 6 माह) पाया गया, जिसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है। मुख्य आरोपी रवि राठौर फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई उदय सिंह सिदार, आरक्षक शाविल चंद्रा, किशोर राठौर, सिदार सिंह एवं मुकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कुल लगभग 1,13,000 रुपये की संपत्ति जप्त की गई।

8 जुआरी गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल और वाहन जब्त
इसी कड़ी में थाना साइबर एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोतरारोड़ चूना भट्ठी क्षेत्र में जुआ रेड की कार्रवाई की गई। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बाल्टी कारखाना के पास घेराबंदी कर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को मौके पर पकड़ा गया।
पकड़े गए आरोपियों में
1. राजेश देवांगन पिता नोहर प्रसाद देवांगन उम्र 55 साल साकिन कोतरारोड बैकुण्ठपुर,
2. सुरेश कुमार साहू पिता तिलक राम साहू उम्र 44 साल साकिन कलमी थाना कोतरारोड,
3. नरेश कुमार यादव पिता रामचरण यादव उम्र 45 साल साकिन बैकुण्ठपुर बाउली कुआ रायगढ थाना कोतवाली रायगढ,
4. पदमबीर सिंह पिता स्व0 राजेन्द्र कुमार राज उम्र 42 साल साकिन कोतरारोड कल्लूपान ठेला के पास रायगढ,
05. लक्ष्मण दास महंत पिता भग्गुदास महंत उम्र 39 साल साकिन कोतरारोड कल्लूपान ठेला के पास रायगढ,
06. विनोद सिंह पिता जयचंद सिंह उम्र 60 साल साकिन बैकुण्ठपुर भुतबधानं तालाब के पास रायगढ थाना कोतवाली रायगढ,
07. राजेश कुमार मिश्रा पिता गिरजा प्रसाद मिश्रा उम्र 48 साल साकिन कोतरारोड राजीवनगर दुध डेयरी के पास रायगढ,
08. फुलंचद तिवारी पिता आर0आर0 तिवारी उम्र 72 साल साकिन रामभांठा संजय मैदार रायगढ शामिल हैं।
आरोपियों के कब्जे एवं फड़ से कुल 9,020 रुपये नगद, 08 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश एवं 05 मोटरसाइकिल जप्त की गई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस का फरार आरोपियों पर बड़ा प्रहार, एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में गांजा तस्करी, छेड़खानी और चोरी के मामलों में फरार आरोपी दबोचे गए

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?