June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

अवैध कबाड़ पर छाल पुलिस की दोहरी कार्रवाई, 2 आरोपी पकड़े गए, भारी मात्रा में स्क्रैप जब्त, दूसरी कार्रवाई में डंप किया गया स्क्रैप जब्त

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस द्वारा कल ग्राम भ्रमण के दौरान लात खेदापाली क्षेत्र में अवैध कबाड़ के विरुद्ध दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
ऑटो में अवैध कबाड़ परिवहन करते आरोपी को पुलिस ने दबोचा — घेराबंदी कर पकड़ा गया
थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नसिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ऑटो वाहन क्रमांक सीजी 12 ए एक्स 0598 में लोहे, टीना एवं स्क्रैप का अवैध कबाड़ भरकर खरसिया की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम चंद्रशेखरपुर ऐडू बरभौना चौक के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम चंचल राय पिता वृंदा राय उम्र 26 वर्ष निवासी जिला आरा (बिहार) हाल मुकाम चंद्रशेखरपुर ऐडू थाना छाल बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 02 क्विंटल लोहे, टीना एवं स्क्रैप का कबाड़ मिला, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है । आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर कबाड़ को जप्त कर कार्रवाई की गई।
खेदापाली में अवैध कबाड़ डंप करने वाले आरोपी पर कार्रवाई — बिना दस्तावेज स्क्रैप जब्त
दूसरी कार्रवाई में दिनांक 05.04.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लात खेदापाली में एक व्यक्ति खुले स्थान पर लोहे एवं टीना का अवैध कबाड़ डंप कर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की गई, जहां एक व्यक्ति कबाड़ के पास मौजूद मिला।
पूछताछ में उसने अपना नाम अजीजुल हक पिता स्व. शिश मोहम्मद उम्र 57 वर्ष निवासी वर्तमान खेदापाली थाना छाल बताया। मौके पर रखे लगभग 02 क्विंटल लोहे, टीना एवं स्क्रैप के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, जिस पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी का माल होने की संदेह पर उक्त कबाड़, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है, को विधिवत जप्त किया गया।
दोनों मामलों में थाना छाल में इस्तगासा क्रमांक 04/2026 एवं 05/2026 के तहत धारा 35 (क)(ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नसिर खान, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, शंकर क्षत्रिय, आरक्षक राजेश राठौर, उमेंद्र उरांव, सतीश जगत एवं प्रबंध राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?