April 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जनदबाव की बड़ी जीत :- घरघोड़ा में त्रिपक्षीय बैठक के बाद रोजगार, सड़क सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और जनसुविधाओं पर बनी सहमति गौवंश तस्करी पर बड़ा प्रहार, स्कार्पियो से 6 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार, बूचड़खाने ले जाए जा रहे थे मवेशी कोतरारोड़ पुलिस की घेराबंदी में तस्करी नाकाम ऑनलाइन सट्टा और जुआ पर बड़ा प्रहार, अलग-अलग कार्रवाई में 9 आरोपी पकड़े गए, लाखों की संपत्ति जब्त, “ऑपरेशन अंकुश” में सख्ती जारी अवैध कबाड़ पर छाल पुलिस की दोहरी कार्रवाई, 2 आरोपी पकड़े गए, भारी मात्रा में स्क्रैप जब्त, दूसरी कार्रवाई में डंप किया गया स्क्रैप जब्त रायगढ़ पुलिस का फरार आरोपियों पर बड़ा प्रहार, एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में गांजा तस्करी, छेड़खानी और चोरी के मामलों में फरार आरोपी दबोचे गए गांजा-शराब रेड, और जब्ती “ऑपरेशन आघात” में लगातार रायगढ़ पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार, लैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा

गौवंश तस्करी पर बड़ा प्रहार, स्कार्पियो से 6 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार, बूचड़खाने ले जाए जा रहे थे मवेशी कोतरारोड़ पुलिस की घेराबंदी में तस्करी नाकाम

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में गौवंशों के संरक्षण को लेकर “ऑपरेशन शंखनाद” चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 06.04.2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ के नेतृत्व में गौवंश तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो वाहन से 06 गौवंश को मुक्त कराया गया है।

स्कार्पियो में भरकर ले जाए जा रहे थे गौवंश — पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी
थाना कोतरारोड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सिल्वर रंग की स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 13 D 0941 में मवेशियों को भरकर ग्राम सरवानी से रायगढ़ की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल पुलिस टीम के साथ ग्राम बैसपाली चौक में घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक सिल्वर रंग की स्कार्पियो वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें अंदर बेरहमीपूर्वक 06 नग गौवंश भरे हुए पाए गए। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मकसूद खान पिता आसिर खान उम्र 27 वर्ष निवासी साईटागर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर (छ.ग.) बताया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वाहन मालिक जांहगीर शाह के कहने पर ग्राम सरवानी से मवेशी लेकर जा रहा था, जहां ललित नामक व्यक्ति से 06 गौवंश वाहन में लोड किए गए थे।

06 गौवंश मुक्त कराए गए — आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से गौवंश तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन, 06 नग गौवंश, जिसकी अनुमानित कीमत 18,000 रुपये है, को जप्त कर सुरक्षित कब्जे में लिया गया। आरोपी मकसूद खान के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 4, 6 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जप्त मवेशियों का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया है, मवेशी स्वस्थ है, उनके चारा पानी की व्यवस्था की गई है ।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी जांहगीर शाह एवं ललित की गिरफ्तारी शेष है, जिनकी पतासाजी की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी के नेतृत्व में आरक्षक राजेश खाण्डे, धनेश्वर उरांव, रवि सिंह एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस का फरार आरोपियों पर बड़ा प्रहार, एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में गांजा तस्करी, छेड़खानी और चोरी के मामलों में फरार आरोपी दबोचे गए

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?