April 12, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संस्कार स्कूल को मिला उभरते हुए स्कूल का राष्ट्रीय अवार्ड, बैंगलोर में रामचंद्र ने लिया पुरस्कार

शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल को देश के उभरते हुए स्कूल का अवार्ड दिया गया है ,संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र की प्रसिद्ध संस्था एडु मिरर और नेशनल स्कूल अवार्ड संस्था द्वारा देश भर के श्रेष्ठ स्कूलों में से 50 उभरते हुए स्कूल का ख़िताब दिया गया ,जिसमें छत्तीसगढ़ से संस्कार पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी ,प्राचार्या ने बताया कि मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा के मार्गदर्शन और विज़न के आधार पर संस्कार स्कूल सभी क्षेत्रो में शानदार प्रदर्शन कर रही है ,स्कूल के द्वारा किये गए बेहतरीन कार्य और भविष्य को देखते हुए देश के पचास उभरते हुए स्कूल का अवार्ड बेंगलुरु में रामचंद्र शर्मा द्वारा लिया गया , इस अवसर पर रामचंद्र शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों का भविष्य निर्माण करना और व्यक्तित्व बनाना है इसके लिए जो बन पड़ेगा हम करते रहेंगे
संस्कार को दो साल में 7 अवार्ड
मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि प्राचार्या रश्मि शर्मा और सभी स्टॉफ के अथक मेहनत और सहयोग से संस्कार स्कूल को पिछले डेढ़ साल में विभिन्न संस्थाओं द्वारा 7 राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है जो पुरे जिले के लिए गर्व का विषय है , शर्मा ने कहा कि इन पुरस्कारों से आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी ,इस सफलता पर सभी पेरेंट्स ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?