April 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महावीर अग्रवाल के निवास पहुंचे आरएस विश्वकर्मा व जयंत थोरात, परिवार के सदस्यों ने किया आत्मीय स्वागत फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, रैकेट का मास्टर माइंड सहित टीम पर कार्रवाई, यूट्यूब चैनल व फेक प्रोफाइल के जरिए लोगों से वसूली रायगढ़ में युवा कांग्रेस का जोरदार घेराव और तालाबंदी, औद्योगिक श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर युवा उतरे सड़क पर, भारी संख्या में पुलिस रही मौजूद, जिले में पहली बार विभाग के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन केबल तार व लोहे का एंगल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई, चोरी गया सामान बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, संपत्ति संबंधी अपराधों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी नारी शक्ति वंदन अधिनियम से साकार होगा सशक्त नारी, सशक्त भारत का संकल्प-चंदा गुप्ता RAIGARH : डेम के गहरे पानी में डूबा सनस्टील प्लांट का कर्मचारी , 4 घंटे बाद गोताखोरों ने शव बरामद

केबल तार व लोहे का एंगल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई, चोरी गया सामान बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, संपत्ति संबंधी अपराधों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

रायगढ़ । जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी खरसिया पुलिस द्वारा पिछले माह गौशाला रोड स्थित वेयरहाउस में केबल तार एवं लोहे के एंगल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अंकित कुमार अग्रवाल (उम्र 32 वर्ष), निवासी मौहापाली रोड खरसिया द्वारा दिनांक 25.03.2026 को चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि गौशाला रोड स्थित उनके वेयरहाउस में बोर एवं लाइट के लिए लगे केबल तार तथा बाउंड्री सुरक्षा हेतु लगाए गए लोहे के एंगल व कांटेदार तार को दिनांक 23.03.2026 की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया। पूर्व में भी उनके वेयरहाउस से इसी प्रकार केबल तार एवं लोहे का एंगल चोरी हो चुका था, जिसकी कुल कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई गई। मामले में चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 143/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान दिनांक 12.04.2026 को चौकी खरसिया पुलिस द्वारा संदेही हेमंत कुमार कुर्रे (उम्र 25 वर्ष), निवासी मौहापाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने वेयरहाउस से केबल तार चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया केबल तार गवाहों के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, आरक्षक साविल चंद्रा, किशोर राठौर एवं बोधराम सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ में युवा कांग्रेस का जोरदार घेराव और तालाबंदी, औद्योगिक श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर युवा उतरे सड़क पर, भारी संख्या में पुलिस रही मौजूद, जिले में पहली बार विभाग के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?