August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

RAIGARH : डेम के गहरे पानी में डूबा सनस्टील प्लांट का कर्मचारी , 4 घंटे बाद गोताखोरों ने शव बरामद

 

घरघोड़ा । रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ सनस्टील प्लांट के एक कर्मचारी की डेम में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश महंत पिता बसंत दास निवासी ग्राम भेंड्रा जो सनस्टील प्लांट के टेक्नो गार्ड विभाग में कार्यरत थे। रविवार सुबह लगभग 11 बजे वे अपने साथियों के साथ घरघोड़ा क्षेत्र स्थित बनखेता स्टाफ डेम में नहाने गए थे। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों द्वारा बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
घटना की सूचना तत्काल आसपास के ग्रामीणों और घरघोड़ा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और गोताखोर मौके पर पहुँचे तथा डेम में गहन खोजबीन शुरू की गई। लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने मुकेश महंत के शव को पानी से बरामद कर लिया।
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुँच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?