May 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

भाजपा ने मिशन 2028 की तैयारियां तेज की, रायगढ़ जिले के मंडल प्रभारियों की घोषणा, अनुभवी और फायर ब्रांड नेताओं को मिली जिम्मेदारी, चारों विधानसभा सीटों पर जीत का स्पष्ट लक्ष्य दो सुने मकानों में चोरी, सोने-चांदी जेवरात के अलावा नगदी रकम ले भाग अज्ञात चोर, पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी मिनी उद्योग क्षेत्र में कचरा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई, जल्द बनेगा कार्यालय, अवैध रास्ते भी बंद करवाने पर बनी राय महिला क्रिकेट में बड़ी सफलता, छ.ग. की संभावित टीम ने रूखसाना एवं वीरता का चयन गांजा तस्करों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से स्कूटी में गांजा लाकर रायगढ़ में खपाने की थी तैयारी, नाकेबंदी कर पुलिस ने दबोचा घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला की शिकायत पर आरोपी को दबोचा गया
भाजपा ने मिशन 2028 की तैयारियां तेज की, रायगढ़ जिले के मंडल प्रभारियों की घोषणा, अनुभवी और फायर ब्रांड नेताओं को मिली जिम्मेदारी, चारों विधानसभा सीटों पर जीत का स्पष्ट लक्ष्य दो सुने मकानों में चोरी, सोने-चांदी जेवरात के अलावा नगदी रकम ले भाग अज्ञात चोर, पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी मिनी उद्योग क्षेत्र में कचरा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई, जल्द बनेगा कार्यालय, अवैध रास्ते भी बंद करवाने पर बनी राय महिला क्रिकेट में बड़ी सफलता, छ.ग. की संभावित टीम ने रूखसाना एवं वीरता का चयन गांजा तस्करों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से स्कूटी में गांजा लाकर रायगढ़ में खपाने की थी तैयारी, नाकेबंदी कर पुलिस ने दबोचा घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला की शिकायत पर आरोपी को दबोचा गया

रामपुर चौराहे का होगा महाराणा प्रताप के नाम पर नामकरण, जिंदल द्वारा सड़क निर्माण पर पक्ष विपक्ष में जमकर बहस, अवैध मटन-चिकन विक्रेताओं पर कडी कार्रवाई की उठी मांग

रायगढ़। शहर विकास के विषयों को लेकर शहर सरकार के द्वारा बुलाये गए विशेष सम्मेलन के दौरान उस समय पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने तीखी बहस छिड गई जब जिंदल के द्वारा सड़क निर्माण को लेकर लाये गए एजेंडे में विपक्ष के पार्षदों ने जिंदल के नामकरण के लिये शहर सरकार पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इसी तरह महिला बिल को लेकर लाये गए निंदा प्रस्ताव का भी विपक्ष ने विरोध किया और अपनी लिखित आपत्ति दर्ज कराई। बैठक के दौरान 6 बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें महाराणा प्रताप चौक के लिये स्थल परिवर्तन को स्वीकृति देते हुए रामपुर चौराहे के पास महाराणा प्रताप चौक का नामकरण करने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया।
नगर निगम के साधारण सम्मेलन की बैठक में एजेंडा क्रमांक 1 के दौरान कोतरा रोड पुलिस थाना के पास महाराणा प्रताप चौक का नामकरण का प्रस्ताव लाया गया, जिसमें चर्चा के दौरान उक्त मार्ग पर एनएच होनें तथा फोरलेन सड़क बनाये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया गया कि महाराणा प्रताप चौक का स्थान परिवर्तन कर रामपुर रोड वाटर वर्ल्ड तिराहा को माहाराणा प्रताप चौक के नाम से नामकरण कर वहां मूर्ति स्थापित की जाये। इसी तरह केवड़ाबाडी चौक से मरीन ड्राईव तक केनाल लिंक रोड निर्माण हेतु 2255.81 लाख की स्वीकृति हेतु जैसे ही प्रस्ताव आया विपक्ष के पार्षदों जयंत ठेठवार और नेताप्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने इसका विरोध करते हुए शहर सरकार पर जिंदल के नामकरण के लिये चुपके से दबाव में स्वीकृति देने का आरोप लगाते हुए इस प्रस्ताव का विरोध किया। वरिष्ठ पार्षद जयंत ठेठवार का आरोप था कि परिषद को नामकरण को निरस्त करके शासन को भेजना चाहिए था, यह परिषद का अधिकार था। इससे निगम व राज्य प्रशासन को नुकसान हो रहा है। उन्होंने सडक निर्माण के लागत की राशि जिंदल प्रबंधन से भी लेने की बात कही। वहीं नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने भी शहर सरकार पर इस मामले में जिंदल प्रबंधन के दबाव में आकर सड़क निर्माण की आड में नामकरण को स्वीकृति देने का आरोप लगाया। इसके बाद केवड़ाबाडी चौक से लेकर किरोड़ीमल चौक तक मार्ग का डामरीकरण व बीडी रोड निर्माण के संबंध में चर्चा उपरांत इसकी स्वीकृति दी गई। वहीं केवड़ाबाडी लक्ष्मीपुर चौक स्थित मटन मार्केट को स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने शहर के चार जोन में बांटकर प्रत्येक जोन में एक सर्व सुविधायुक्त मटन चिकन मार्केट बनाये जाने की मांग रखी। पार्षद हरि सराफ ने लक्ष्मीपुर चौक तथा आसपास रहवास होनें तथा स्कूल होनें का हवाला देते हुए बदबू और सड़ांध से परेशान शहरवासियों के लिये इसे स्थानांतरित करना जनहित में बताया और शहर के भीतर अवैध रूप से खुलेआम बिक रहे मटन-चिकन के दुकानों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस बाबत चर्चा उपरांत महापौर की पहल पर एक कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। जो मंत्री जी से चर्चा उपरांत स्थल का चयन करे और शहर से बाहर ही सही मगर एक सर्व सुविधायुक्त मटन-चिकन मार्केट का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। जिसमें शहर के मछली व्यवसायी भी अपना मछली पसरा लगा सकें। बैठक के दौरान भाजपा पार्षदों विशेषकर भाजपा के महिला पार्षदों के द्वारा महिला बिल को लेकर निंदा प्रस्ताव रखे जाने पर विपक्ष ने इसका कड़ा विरोध जताते हुए अपनी लिखित आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच काफी तिखी बहस भी दर्ज की गई।
बैठक के दौरान पूर्व सभापति जयंत ठेठवार के द्वारा एजेंडे से हटकर पट्टा नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल करने तथा इसके कारण जनता को परेशानी होनंे का हवाला देते हुए इसे सरल करने तथा केवल एनओसी के लिये काम करने की बात कही। तो बोईरदादर क्षेत्र के पार्षद महेश शुक्ला ने नये जुड़े पंचायतों में पट्टा नवीनीकरण की प्रक्रिया की धीमी प्रगति और क्षेत्र के आम जन को परेशानी का हवाला देते हुए इसे व्यवस्थित करने की मांग रखी। तो पार्षद हरि सराफ ने ग्रीष्म काल को देखते हुए नगर निगम में उपलब्ध 12 टैंकरो को पूरे 48 वार्डो के लिये नाकाफी बताते हुए इसकी संख्या बढ़ाई जाने की मांग रखी। जिस पर महापौर जीवर्धन चौहान ने करीब 12 टैंकर की और व्यवस्था होनें की जानकारी दी।
आज के निगम के विशेष सम्मेलन के दौरान विभिन्न एजेंडो पर चर्चा पर भाग लेते हुए जहां एक तरफ विपक्ष के आधे दर्जन पार्षद भी शहर सरकार पर भारी पड़ते दिखे तो अधिक संख्या में होनें के बावजूद भाजपा के पार्षदगण मेज थपथपाने की भूमिका तक ही सिमित नजर आये। हालांकि महिला बिल पर चर्चा के दौरान भाजपा पार्षद किसी हद तक विपक्ष पर हमलावर नजर आये।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?