June 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

वृद्ध महिला से मारपीट और चाकू से हमला करने वाला नाती गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने गैर जमानतीय धाराओं में कार्रवाई कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूर, महिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचत, स्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं, बिरहोर और पहाड़ी कोरवा परिवारों को गांव में ही मिल रहा स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार जनभागीदारी से साकार हो रहा टीबी मुक्त रायगढ़ का संकल्प, 358 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त, कलेक्टर ने निक्षय मित्रों को किया सम्मानित, उपचाररत टीबी मरीजों को मिल रहा पोषण एवं उपचार सहयोग मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को मिली नई गति, स्वशासी समिति की बैठक में 47 लाख रुपये के अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद को मंजूरी महिला गार्ड से छेड़छाड़के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार, आरोपी को प्लांट में घेराबंदी कर पकड़ा और भेजा न्यायिक रिमांड पर

आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं, बिरहोर और पहाड़ी कोरवा परिवारों को गांव में ही मिल रहा स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार

रायगढ़ । जिले के दूरस्थ और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) बहुल क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में आयुष विभाग की आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रभावी भूमिका निभा रही है। दुर्गम अंचलों में रहने वाले बिरहोर एवं पहाड़ी कोरवा परिवारों तक घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाकर यह पहल ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम बन रही है। इसी क्रम में विकासखंड लैलूंगा के पीवीटीजी बहुल ग्राम झगरपुर में आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 64 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। लाभान्वित मरीजों में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के 26 बिरहोर तथा 14 पहाड़ी कोरवा समुदाय के सदस्य शामिल रहे।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर विभिन्न सामान्य एवं मौसमी बीमारियों के संबंध में परामर्श दिया तथा आवश्यकता अनुसार दवाइयों का वितरण किया। ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और रोगों की रोकथाम संबंधी जानकारी भी दी गई। आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दूरस्थ गांवों में नियमित रूप से पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाओं से अब जनजातीय परिवारों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ रही है। गांव में ही जांच, परामर्श और दवा उपलब्ध होने से समय पर उपचार सुनिश्चित हो रहा है तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ रहा है।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा जिले के अन्य पीवीटीजी एवं जनजातीय बहुल क्षेत्रों में भी नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे शासन की स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें और दूरस्थ अंचलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ क्षेत्रीय एफएसएल में शुरू हुई वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया, थाना लैलूंगा का गांजा परीक्षण हेतु पहुंचा पहला जप्त मादक पदार्थ,रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की पुलिस को मिलेगा स्थानीय स्तर पर फॉरेंसिक जांच का लाभ

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?