June 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 6 दिनों में 217 फरार वारंटी गिरफ्तार, 56 स्थायी वारंट और 161 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली, फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा विशेष वर्ग की युवती के अपहरण, दुष्कर्म एवं धमकी मामले में आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, विरोध पर देता था धमकी शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट और वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मजदूरी कर घर लौट रहे व्यक्ति को रास्ते में रोककर की थी मारपीट और छीने रुपये ब्लांइड मर्डर का खुलासा : तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली जली हुई महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार, पहचान छिपाने शव को पेट्रोल डालकर जलाया ट्रेलर की चपेट में आकर बाईक सवार एक युवक की मौत, आरोपी चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार रायगढ़ साइबर थाना की टीम ने नाबालिग बालिका के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करने वाले बाल अपचारी को पकड़ा

रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 6 दिनों में 217 फरार वारंटी गिरफ्तार, 56 स्थायी वारंट और 161 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली, फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक माह चलाए जाने वाले विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 15 जून से 20 जून तक चलाए गए अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों से कुल 217 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इनमें 56 स्थायी वारंट एवं 161 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई है।

जूटमिल थाना रहा अव्वल, छाल दूसरे स्थान पर
अभियान के दौरान थाना जूटमिल की टीम ने सर्वाधिक 31 वारंटों की तामिली करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूटमिल पुलिस द्वारा 18 गिरफ्तारी वारंट एवं 13 स्थायी वारंटों का निष्पादन किया गया। इसी प्रकार थाना छाल की टीम ने कुल 25 वारंटों की तामिली कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें 18 गिरफ्तारी वारंट एवं 7 स्थायी वारंट शामिल हैं।

अन्य थाना क्षेत्रों में भी प्रभावी कार्रवाई
अभियान के दौरान थाना धरमजयगढ़ द्वारा 15 गिरफ्तारी वारंट, थाना लैलूंगा एवं थाना खरसिया द्वारा 14-14, थाना कोतवाली एवं भूपदेवपुर द्वारा 11-11, थाना चक्रधरनगर एवं कोतरारोड़ द्वारा 10-10, चौकी खरसिया द्वारा 9, थाना पूंजीपथरा एवं तमनार द्वारा 8-8, थाना कापू द्वारा 6, थाना घरघोड़ा द्वारा 5 तथा थाना पुसौर द्वारा 4 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई।
वहीं स्थायी वारंटों के निष्पादन में थाना चक्रधरनगर द्वारा 7, थाना कोतवाली द्वारा 6, थाना घरघोड़ा, कापू एवं तमनार द्वारा 3-3 तथा थाना धरमजयगढ़, भूपदेवपुर एवं पुसौर द्वारा 2-2 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की एनडीपीएस मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई, 52 किलो गांजा मामले में सप्लायर महिला गिरफ्तार, अप्रैल माह में पकड़े गए अंतरराज्यीय तस्करों से पूछताछ में खुला राज, ओडिशा से गिरफ्तार हुई मुख्य सप्लायर

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?