June 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

नालों में कचरा फेंकने वालों पर निगम की सख्त कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों पर 30 हजार रुपये का जुर्माना, गंदगी फैलाने वालों को चेतावनी महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड 14 एवं 2 में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, मौके पर कराया सफाई कार्य सड़कों पर लोहे के रिंग लगे ट्रैक्टर चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए सघन जांच के निर्देश, चालान व वाहन जब्ती की होगी कार्रवाई सड़क बाधित करने वाले 20 दुकानदारों पर कार्रवाई, 22,500 रुपये का जुर्माना वसूला, संजय मार्केट में निगम का सख्त एक्शन , अतिक्रमण के खिलाफ अभियान रहेगा जारी धान छोड़ रागी अपनाई, अब समृद्धि की नई फसल काट रहे लैलूंगा के आदिवासी किसान, डीएमएफ के सहयोग और कृषि विभाग के मार्गदर्शन से ग्रीष्मकालीन रागी उत्पादन बना आय बढ़ाने का नया मॉडल अभियान संवेदना के तहत दुष्कर्म के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने सक्ती जिले से किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर महिला थाना की त्वरित कार्रवाई

नालों में कचरा फेंकने वालों पर निगम की सख्त कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों पर 30 हजार रुपये का जुर्माना, गंदगी फैलाने वालों को चेतावनी

रायगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा शहर की स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नालों में कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान नालों में कचरा डालकर गंदगी नाली जाम करने और इससे बारिश का पानी निकासी बाधित होने पर तीन प्रतिष्ठानों पर कुल 30,000 रुपये का जुर्माना किया गया।
कार्रवाई के तहत रायगढ़ क्लॉथ, ए टू जेड ड्रेसेज तथा सर्वमंगला क्लॉथ पर नाले में कचरा फेंककर गंदगी फैलाने के आरोप में प्रत्येक पर 10,000 रुपये, कुल 30,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। संजय मार्केट और गोपी टॉकीज और इससे लगे क्षेत्र का हमेशा बारिश के दिनों में जल भराव की स्थिति निर्मित होती थी। इसे देखते हुए ही सुभाष चौक से लेकर कल्वर्ट का निर्माण करते हुए बड़े और चौड़े नाले का निर्माण कराया गया। तीनों दुकानदार द्वारा संजय मार्केट से मुख्य पानी निकासी के लिए नवनिर्मित नाले में छत की ऊपर से कपड़े का कचरा फेंक दिया गया था। नगर निगम के अमले द्वारा सफाई के दौरान नाले से दो मिनी टिप्पर से ज्यादा कपड़े का कचरा निकाला गया। इस कारण ही पिछले दिनों हुई बारिश में नाले से पानी निकासी अवरोध हो गया था, जिससे जल भराव की स्थिति निर्मित हुई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए तीनों संस्थानों पर दस-दस रुपए के जुर्माना लगाए गया एवं पुनः इस तरह के कृत्य पाए जाने या नाली में किसी भी तरह का कचरा फेंकने पर बड़ी राशि जुर्माने के साथ वैधानिक कार्रवाई करने की भी सख्त चेतावनी दी गई।
नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि नालों में कचरा फेंकने से जल निकासी बाधित होती है और वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। शहर की स्वच्छता एवं नागरिकों की सुविधा से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का अक्षरशः पालन करने की अपील की है। उन्होंने सभी स्वच्छता निरीक्षकों को क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

अभियान संवेदना के तहत दुष्कर्म के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने सक्ती जिले से किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर महिला थाना की त्वरित कार्रवाई

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?