June 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लैलूंगा पुलिस ने 7 गौवंशों को बूचड़खाने पहुंचने से पहले बचाया, गौवंश सुरक्षित, पिकअप जब्त, तस्कर पुलिस को देखकर वाहन छोड़ जंगल के रास्ते फरार, अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज महापौर एवं सभापति ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, अभियान का हुआ शुभारंभ, पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी-महापौर जीवर्धन चौहान रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मानजनक कार्यस्थल को लेकर महिला पुलिसकर्मियों को किया गया जागरूक वार्ड नंबर 21 में पोलियो जागरूकता अभियान, पार्षद अजय शंकर मिश्रा ने की अपील वार्ड 22 में पल्स पोलियो जागरूकता अभियान तेज, पार्षद प्रतिनिधि केशव जायसवाल ने लोगों को किया जागरूक लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज, ओम श्री रूपेश स्टील कंपनी के दो मालिकों के विरुद्ध एफआईआर

लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज, ओम श्री रूपेश स्टील कंपनी के दो मालिकों के विरुद्ध एफआईआर

रायगढ़ । थाना पूंजीपथरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिराईपानी स्थित ओम श्री रूपेश स्टील कंपनी में लेबर क्वार्टर पर बाउंड्री वॉल गिरने से महिला मजदूर की मृत्यु एवं दो अन्य मजदूरों के घायल होने के मामले में मर्ग जांच के दौरान लापरवाही के तथ्य सामने आने पर कंपनी मालिकों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार 18 जून 2026 को आंधी-तूफान एवं तेज बारिश के दौरान कंपनी परिसर के समीप स्थित बाउंड्री वॉल गिर जाने से लेबर क्वार्टर मलबे की चपेट में आ गया, जिससे मजदूर रंभा यादव, सुनील परमार एवं उनकी पत्नी रिंकी डेलकी दब गए। तीनों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रंभा यादव (30 वर्ष) निवासी पहाड़ लुडेग, थाना लैलूंगा की मृत्यु हो गई, जबकि सुनील परमार एवं रिंकी डेलकी गंभीर रूप से घायल होकर उपचाररत हैं।
घटना के संबंध में थाना पूंजीपथरा में दर्ज मर्ग क्रमांक 41/2026 की जांच के दौरान पाया गया कि ओम श्री रूपेश स्टील कंपनी के संचालक दयानंद अग्रवाल एवं शंकर अग्रवाल द्वारा अपने क्रेशर प्लांट में महालक्ष्मी कास्टिंग प्रा. लि. की बाउंड्री वॉल से सटाकर बिना आवश्यक सुरक्षा मानकों के लेबर क्वार्टर का निर्माण कराया गया था। प्रारंभिक जांच में निर्माण में लापरवाही के तथ्य सामने आने पर थाना पूंजीपथरा में दोनों संचालकों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत धारा 106(1) एवं 125(ए) बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
पुलिस द्वारा प्रकरण के सभी तकनीकी एवं वैधानिक पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मानजनक कार्यस्थल को लेकर महिला पुलिसकर्मियों को किया गया जागरूक

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?