June 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

प्रयास विद्यालय रायगढ़ में 11वीं कक्षा में लेटरल प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ, 54 सीटों पर मिलेगा प्रवेश, मेधावी विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर जंगल में चल रहा था रेत माफियाओं का सीक्रेट रूट, वन विभाग ने घेराबंदी कर तोड़ी कमर, बिना नंबर प्लेट वाले एक दर्जन ट्रैक्टर जब्त रायगढ़ में हल्की बारिश के बाद निकलने लगे सांप, 9 सांपो का रेस्क्यू, सुरक्षित छोड़ा गया घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या कर फरार होने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, वारदात में प्रयुक्त डंडा एवं आरोपी के पहने कपड़े जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया श्रीमती शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में ग्रामीण की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में ग्रामीण की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर ध्वज के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शंकर ध्वज सड़क किनारे मौजूद थे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। हादसे से नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीण आरोपी चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे।
सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार भारी वाहनों की लापरवाही लगातार जानलेवा साबित हो रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मानजनक कार्यस्थल को लेकर महिला पुलिसकर्मियों को किया गया जागरूक

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?