July 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

डीएपी के नाम पर किसानों से ठगी करने वाले गिरोह पकड़ाया, संयुक्त कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार,थाना में एफआईआर दर्ज, टीम ने सरसीवां क्षेत्र के गाड़ापाली गांव में घेराबंदी कर पकड़ा कोतवाली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार, ढिमरापुर रोड पर राहगीर से ₹15,200 की लूट करने वाले दोनों आरोपी दबोचे गए 39 और 42 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद उप निरीक्षक हेतराम सिदार एवं आरक्षक निस्तोर तिर्की सम्मानपूर्वक हुए सेवानिवृत्त, सेवा सम्मान समारोह में एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने किया सम्मानित 11 साल से फरार बलवा का आरोपी गिरफ्तार, शासकीय वाहन में तोड़फोड़ और बलवा के मामले में फरार था आरोपी, गांव लौटते ही लैलूंगा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर दबोचा, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट , शांति भग की अंदेशा पर बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में किया पेश पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.25 लाख का संदिग्ध स्क्रैप लदा ट्रक जब्त, 7.5 टन लोहे का स्क्रैप बिना वैध दस्तावेज परिवहन करते ट्रक चालक पर कार्रवाई

11 साल से फरार बलवा का आरोपी गिरफ्तार, शासकीय वाहन में तोड़फोड़ और बलवा के मामले में फरार था आरोपी, गांव लौटते ही लैलूंगा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर दबोचा, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2015 से फरार चल रहे बलवा एवं पुलिस टीम पर हमले के आरोपी हेमा राठिया को उसके गांव पहुंचने की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम पर हमला कर 11 वर्षों से था फरार
प्रकरण वर्ष 2015 का है, जब आरोपी हेमा राठिया अपने अन्य साथियों के साथ बोलेरो, महिंद्रा मैक्सीमो एवं मोटरसाइकिलों में सवार होकर लाठी, डंडा एवं लकड़ी की फालियों से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंचे थे। आरोपियों ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई में लगे पुलिस बल के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों पर हमला कर मारपीट की थी। जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की गई तथा पुलिस के शासकीय वाहन में भी तोड़फोड़ की गई थी।

घटना में पुलिस का शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।
घटना के संबंध में तत्कालीन थाना प्रभारी लैलूंगा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 152/2015 के तहत धारा 147, 148, 149, 186, 353, 452, 294, 506, 323, 332, 336, 34 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई थी।

11 साल बाद गांव लौटा, मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया
विवेचना के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था, जबकि हेमा राठिया लगातार फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली कि फरार आरोपी हेमा राठिया पिता रूपसिंह राठिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कुर्रा, थाना लैलूंगा अपने गांव आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधिवत कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट , शांति भग की अंदेशा पर बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में किया पेश

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?