July 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

एल्डरमेन पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री  ओपी चौधरी, कहा- जादू की छड़ी नही पर शहर विकास को प्रतिबद्ध खर्रा घाट में 30 करोड़ की लागत से विकसित होगा मैरीन ड्राइव, पुराने जेल परिसर में व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण की कार्ययोजना का भी अवलोकन बद से बदतर हो चुकी गेरवानी-सराईपाली सड़क, मौत को दावत देने के समान है बारिश में सफर करना अभाविप ने सेंट जेवियर स्कूल के सामने किया धरना प्रदर्शन, हाउसों का नाम बदलने डीईओ के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 20 नग नशीले इंजेक्शन के साथ साहिल तिर्की को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल ने जरूरतमंद मरीज को डायलिसिस, दवा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की
एल्डरमेन पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री  ओपी चौधरी, कहा- जादू की छड़ी नही पर शहर विकास को प्रतिबद्ध खर्रा घाट में 30 करोड़ की लागत से विकसित होगा मैरीन ड्राइव, पुराने जेल परिसर में व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण की कार्ययोजना का भी अवलोकन बद से बदतर हो चुकी गेरवानी-सराईपाली सड़क, मौत को दावत देने के समान है बारिश में सफर करना अभाविप ने सेंट जेवियर स्कूल के सामने किया धरना प्रदर्शन, हाउसों का नाम बदलने डीईओ के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 20 नग नशीले इंजेक्शन के साथ साहिल तिर्की को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल ने जरूरतमंद मरीज को डायलिसिस, दवा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की

कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई, देर रात पहाड़ मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा, 4.10 लाख रुपये की कार व अवैध हथियार जब्त

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए थाना चक्रधरनगर पुलिस एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने कल देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टोयोटा ग्लैंजा कार एवं देशी कट्टा जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से रायगढ़ आने वाली एक सफेद रंग की कार में सवार दो व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा एवं थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू के हमराह संयुक्त पुलिस टीम ने पहाड़ मंदिर शराब भट्टी के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

इसी दौरान टोयोटा ग्लैंजा कार क्रमांक CG-13 AQ-6663 पुलिस को देखकर कुछ दूरी पर रुक गई। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार में सवार दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम हरीश यादव (26 वर्ष), निवासी बजरंग रामभाठा, थाना कोतवाली, रायगढ़ तथा प्रहलाद केंवट (24 वर्ष), निवासी अंधियारीपार, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान निवासी उच्चभिट्टी, किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, रायगढ़ बताया।
विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपियों को तलाशी संबंधी अधिकारों की जानकारी दी गई तथा उनकी सहमति से वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के भीतर छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने देशी कट्टा एवं घटना में प्रयुक्त करीब 4 लाख रुपये कीमत की टोयोटा ग्लैंजा कार को गवाहों की उपस्थिति में जप्त कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बरामद देशी कट्टा उन्होंने योगेश चौहान उर्फ सानू उर्फ साहिल चौहान, निवासी बंगलापारा रेलवे स्टेशन, थाना कोतवाली, रायगढ़ से खरीदा था। आरोपियों के अनुसार पुलिस की कार्रवाई के दौरान योगेश मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
आरोपी प्रहलाद केंवट के कब्जे से बरामद देशी कट्टा तथा टोयोटा ग्लैंजा कार (क्रमांक CG-13 AQ-6663), कुल अनुमानित कीमत ₹4,10,000, जप्त की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू तथा आरक्षक मनोज पटनायक एवं रोशन एक्का की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी –
1. हरीश यादव (26 वर्ष), निवासी बजरंग रामभाठा, थाना कोतवाली, रायगढ़
2. प्रहलाद केंवट (24 वर्ष), निवासी अंधियारीपार, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान निवासी उच्चभिट्टी, किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, रायगढ़

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

गेल इंडिया को रायपुर किया तलब, 9 जुलाई तक 2.50 लाख रुपये देने एवं नया बोरवेल खनन के निर्देश, मानसिक प्रताड़ना मामले में प्राचार्य के स्थानांतरण की अनुशंसा, महिला आयोग की जनसुनवाई में 46 मामलों पर हुई सुनवाई,

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?