July 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मौत के मुहाने से लौटे पाँच मासूम: रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ने विषैले सर्पदंश के गंभीर मामलों में बचाई बच्चों की जान , सभी स्वस्थ होकर घर लौटे जिले के चार अनुविभागों में नए एसडीएम की पदस्थापना, कलेक्टर ने जारी किए आदेश, प्रशासनिक व्यवस्था और राजस्व कार्यों को मिलेगी नई गति ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, 24 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, ग्राम पड़िगांव में मुखबिर सूचना पर शराब रेड, हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब जब्त सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड, साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोबाइल, सट्टा-पट्टी एवं नगदी जब्त विद्यार्थियों ने सीखा कानून, सुरक्षा और पुलिसिंग का पाठ, पुलिस की कार्यप्रणाली और नए कानून से हुए रूबरू, जन मित्रम एस.पी. सिंह मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया थाना भ्रमण, पुलिसिंग की बारीकियों को जाना साहिल तिर्की को इंजेक्शन सप्लाई करने वाले चलगली के सप्लायर नितेश को 24 घंटे के भीतर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, 24 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, ग्राम पड़िगांव में मुखबिर सूचना पर शराब रेड, हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब जब्त

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार पुलिस ने ग्राम पड़िगांव में छापेमार कार्रवाई कर अवैध महुआ शराब का कारोबार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 24 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त की है।

07 जुलाई को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पड़िगांव निवासी भरत यादव अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब संग्रहित कर बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।
पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां शराब पी रहे कुछ लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की, जिसने अपना नाम भरत यादव, पिता राजकुमार यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम पड़िगांव, थाना तमनार बताया। पूछताछ में उसने महुआ शराब रखना एवं बिक्री करना स्वीकार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के मकान एवं बाड़ी से 2-2 लीटर क्षमता की 12 स्प्राइट एवं फेंटा की प्लास्टिक बोतलों में भरी कुल 24 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में महुआ शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद आरोपी भरत यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार एवं पुष्पेन्द्र सिदार की सराहनीय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

विद्यार्थियों ने सीखा कानून, सुरक्षा और पुलिसिंग का पाठ, पुलिस की कार्यप्रणाली और नए कानून से हुए रूबरू, जन मित्रम एस.पी. सिंह मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया थाना भ्रमण, पुलिसिंग की बारीकियों को जाना

छाल पुलिस की कार्रवाई में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का वाहन जब्त, कार्रवाई में पुलिस ने 22 लाख की संपत्ति की जब्त, बिना वैध दस्तावेज़ के कबाड़ परिवहन करते पकड़े गए आरोपित पर वैधानिक कार्रवाई

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?