July 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बच्चों ने गुप्त मतदान से चुनी अपनी सरकार, लोकतंत्र का व्यवहारिक पाठ पढ़ा रहे विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बाल संसद चुनाव सम्पन्न, प्रधानमंत्री सहित पाँच पदों के लिए हुआ मतदान 24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार छात्र नेतृत्व के मंच से थाना प्रभारी ने दिया कानून, अनुशासन और साइबर सुरक्षा का संदेश, प्रेसीडेंट चुनाव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने निरीक्षक कुमार गौरव साहू ब्राउन शुगरिस्ट आशा पांडेय को 28 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई “एकता के संकल्प को हरियाली का स्वरूप दे रही रायगढ़ पुलिस, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शुरू हुआ ‘एकता वृक्षारोपण अभियान’” बड़पारा शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, गैर जमानतीय धाराओं में भेजे गए जेल, राहगीर से शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचे तीनों आरोपी

बड़पारा शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, गैर जमानतीय धाराओं में भेजे गए जेल, राहगीर से शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचे तीनों आरोपी

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में शहर में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने बड़पारा शराब भट्ठी के समीप राहगीरों से विवाद एवं मारपीट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर गैर जमानतीय धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बड़पारा शराब भट्ठी के आसपास असामाजिक तत्वों द्वारा राहगीरों से बेवजह विवाद करने एवं मारपीट की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई तथा संदिग्ध एवं घूमंतू प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत हाल ही में लूटपाट की घटनाओं में संलिप्त दो बदमाशों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
इसी कड़ी में 10 जुलाई 2026 को प्रार्थी बासुदेव मांझी (39 वर्ष), निवासी बेलादुला, खर्राघाट, रायगढ़ ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह तुलसी होटल के पास काम करने के बाद बड़पारा शराब भट्ठी के पास गुटखा लेने गया था। इसी दौरान विवेक सराफ ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इंकार करने पर विवेक सराफ ने अपने साथी अनमोल पाण्डेय एवं शिवा सोनवानी के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्के एवं लात-घूंसों से मारपीट कर दी।
प्रार्थी के रिपोर्ट को गंभीरता से लेतू हुए टीआई कोतवाली द्वारा आरोपियों के विरूद्ध गैर जमानतीय धाराओं में अपराध क्रमांक 365/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामला दर्ज होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों की पतासाजी कर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में—
1. विवेक सराफ (41 वर्ष), निवासी बाउलीकुआ, थाना कोतवाली, रायगढ़।
2. अनमोल पाण्डेय (19 वर्ष), निवासी चिराईपानी, थाना पूंजीपथरा, रायगढ़।
3. शिवा सोनवानी (23 वर्ष), निवासी गोढ़ीकला, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर, हाल निवासी बोन्दाटिकरा, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़।
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर 11 जुलाई 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सहायक उप निरीक्षक कोसो सिंह जगत एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट, गुंडागर्दी एवं आम नागरिकों को भयभीत करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

बड़पारा शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, गैर जमानतीय धाराओं में भेजे गए जेल, राहगीर से शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचे तीनों आरोपी

मानसून में जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से निपटने जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, कलेक्टर-एसएसपी ने सभी विभागों की तैयारियों की ली व्यापक समीक्षा, राहत-बचाव, स्वास्थ्य, बिजली, जलभराव और कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?