September 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संस्कार स्कूल में गूंजा- हाथी घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की…धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व राधा-कृष्ण बनकर स्कूल पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चे, मटकी सजाई, दही हांडी फोड़े, जमकर मनाईं खुशियां रायगढ़ में हाथियों का तांडव, दंतैल एक ही रात में 5 मकान तोड़ा, 16 किसानों की फसल रौंदी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार, दो जिलों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, 34.865 किलो गांजा की खेप वाहन से बरामद सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, उपसरपंच की गिरफ्तारी से गरमाई सियासत; थाने पहुंची कांग्रेस जेएसपीएल यार्ड से लाखों का वेस्ट मटेरियल चोरी मामले का फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ”ऑपरेशन क्लीन हंट” में कोतररोड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटर स्टेट सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, खैर-तेंदू की अवैध कटाई से अंतर्राज्यीय तस्करी का पुलिस-वन विभाग ने किया बड़ा खुलासा

रायगढ़ में हाथियों का तांडव, दंतैल एक ही रात में 5 मकान तोड़ा, 16 किसानों की फसल रौंदी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल में इन दिनों जंगली हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में कुल 111 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं, जिनमें 35 नर, 47 मादा और 29 शावक शामिल हैं। हाथियों के लगातार गांवों की ओर पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल के बाकारुमा रेंज के रैरुमा बीट अंतर्गत ग्राम सिसरिंगा और गेरसा में बीती रात एक दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने सिसरिंगा गांव में डमरूधर यादव, भरोस मझवार, सागर राठिया और सुनील कुजूर के मकान को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा गेरसा गांव में गुलाब नामक ग्रामीण के मकान को भी हाथी ने तोड़ दिया। इस तरह एक ही रात में कुल पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

इतना ही नहीं, हाथी ने आसपास के खेतों में लगी फसलों को भी रौंदकर नुकसान पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 16 ग्रामीणों की फसलें प्रभावित हुई हैं। हाथी के उत्पात की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

भोजन की तलाश में गांवों का रुख
धरमजयगढ़ वनमंडल में बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी के कारण मानव-हाथी संघर्ष का खतरा लगातार बना हुआ है। भोजन और पानी की तलाश में हाथियों के दल रोजाना जंगल से निकलकर गांवों और खेतों की ओर पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीणों को जान-माल और फसल दोनों के नुकसान की चिंता सता रही है।

वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने और रात के समय जंगल तथा हाथी प्रभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की समझाइश दी जा रही है। वहीं, प्रभावित ग्रामीणों को हुए नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा प्रक्रिया आगे बढ़ाए जाने की तैयारी की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

संस्कार स्कूल में गूंजा- हाथी घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की…धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व राधा-कृष्ण बनकर स्कूल पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चे, मटकी सजाई, दही हांडी फोड़े, जमकर मनाईं खुशियां

झगड़ा विवाद पर चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई— मारपीट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, ब्लेड से युवक पर हमले की शिकायत पर तुरंत एक्शन में आयी खरसिया पुलिस ने आरोपियों को छापेमारी में पकड़ा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?