September 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मंजुल भैया के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलसिला, सादगी और मिठास से जीता सबका दिल साइबर जागृति अभियान” का असर, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर आतंकवादी मामले में फंसाने की धमकी, ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, “ मितानिन बैठक से लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, 9 दिन बाद इलाज के दौरान मौत खेत से लौटे बुजुर्ग किसान तो उड़ गए होश, घर का ताला तोड़कर 90 हजार की चोरी अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, बालिका की आरोपी से चार माह पहले ट्रेन में हुई थी पहचान, जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने नाबालिग को ले गया आरोपी गस्त दौरान अवैध स्क्रैप परिवहन करते माजदा वाहन को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा, वाहन से 4.5 टन स्क्रैप जब्त, कार्रवाई में 15.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, अवैध कबाड़ पर अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” जारी

महिला की मौत का राज खुला तो दहल उठा गांव, पिता-पुत्र गिरफ्तार, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने खोला राज

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम डडाईडीह में 51 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का मामला जांच के बाद हत्या में बदल गया। पुलिस के अनुसार महिला की उसके ही पति और बेटे ने मारपीट कर हत्या कर दी और घटना को छिपाने के लिए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या सहित साक्ष्य छिपाने की धाराओं में अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 की सुबह मृतिका बृतबाई बरेठ के पति सम्पत लाल बरेठ ने थाने पहुंचकर बताया था कि सुबह करीब 4 बजे उसकी पत्नी ने उसे उठाकर काम की तलाश में जाने के लिए कहा था। इसके बाद वह काम की तलाश में उलखर चला गया। सुबह करीब 7.30 बजे वापस लौटने पर उसने पत्नी को खाट पर मृत अवस्था में पाया। मौत का कारण अज्ञात बताते हुए उसने पुलिस को सूचना दी।
मर्ग कायम कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एफएसएल अधिकारी और थाना प्रभारी की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण तथा शव का पंचनामा किया गया। शव की जांच के दौरान मृतिका के चेहरे, ठुड्डी, दोनों हाथों की कलाई, कोहनी, कमर और कूल्हे सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान मिले। सिर के पीछे करीब 4 सेंटीमीटर की गंभीर चोट भी पाई गई। शव के कपड़े भी गीले थे और शरीर पर काला पदार्थ लगा हुआ पाया गया।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृतिका की मौत शरीर में आई चोटों और सिर पर लगी गंभीर चोट के कारण होना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों और गवाहों से पूछताछ शुरू की।
गवाह के बयान से खुला मामला
जांच के दौरान पुलिस ने गवाह विमल दास महंत का बयान लिया। उसके मुताबिक, घटना से एक दिन पहले 4 सितंबर की शाम मृतिका के घर से महिला, उसके पति और बेटे के बीच तेज आवाज में विवाद और मारपीट जैसी आवाजें सुनाई दी थीं। अगले दिन सुबह करीब 5 बजे सम्पत बरेठ उसके घर पहुंचा और उसे अपने साथ घर ले गया। वहां उसका बेटा सोहन सोया हुआ था, जबकि बृतबाई खाट पर पड़ी थी।
गवाह के अनुसार, जब सम्पत ने पत्नी को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पिता-पुत्र अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। गवाह ने उन्हें अंतिम संस्कार करने से रोकते हुए पहले पुलिस को सूचना देने की बात कही। इसके बाद सम्पत के साथ वह थाना पहुंचा, लेकिन पुलिस के सामने सम्पत ने बेटे द्वारा हत्या किए जाने की बात नहीं बताई और पत्नी की मौत अज्ञात कारणों से होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस जांच में सामने आया कि सोहन बरेठ ने अपनी मां बृतबाई के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद पिता सम्पत बरेठ ने बेटे का साथ दिया और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात मौत की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात भी जांच में सामने आई।
मर्ग जांच, घटनास्थल निरीक्षण, शव पंचनामा, एफएसएल की राय, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के कथनों के आधार पर पुलिस ने मामले को हत्या का प्रकरण माना।
पुलिस ने आरोपी सोहन बरेठ (24), पिता सम्पत बरेठ तथा सम्पत बरेठ (57), पिता भकाड़ू बरेठ, दोनों निवासी डडाईडीह, थाना कोसीर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के खिलाफ धारा 103(1), 238(A) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, बालिका की आरोपी से चार माह पहले ट्रेन में हुई थी पहचान, जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने नाबालिग को ले गया आरोपी

गस्त दौरान अवैध स्क्रैप परिवहन करते माजदा वाहन को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा, वाहन से 4.5 टन स्क्रैप जब्त, कार्रवाई में 15.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, अवैध कबाड़ पर अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” जारी

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?